Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

विश्व बैंक की भारत में गरीबी संबंधी निष्कर्षों पर कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बोले-‘वादे नहीं, ठोस प्रगति’

विश्व बैंक की भारत में गरीबी संबंधी निष्कर्षों पर कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बोले ‘वादे नहीं, ठोस प्रगति’

विश्व बैंक की India में गरीबी संबंधी निष्कर्षों पर कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बोले-‘वादे नहीं, ठोस प्रगति’

Bengaluru, 31 अक्टूबर . कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष और विधायक बी. वाई. विजयेंद्र ने Saturday को विश्व बैंक की ‘इंडिया पॉवर्टी एंड इक्विटी ब्रीफ’ (India गरीबी और समानता संक्षिप्त रिपोर्ट) के निष्कर्षों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India द्वारा गरीबी कम करने, आजीविका में सुधार लाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में की गई महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाती है.

विजयेंद्र ने कहा कि विश्व बैंक की रिपोर्ट भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में हुई ठोस प्रगति को उजागर करती है. उन्होंने इसका श्रेय Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व को दिया और कहा कि Government का ‘अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने’ (लास्ट-माइल वेलफेयर डिलीवरी) और ‘समावेशी विकास’ पर जोर रहा है, जिससे पूरे देश के लोगों के जीवन में बड़े बदलाव लाए हैं.

विजयेंद्र ने कहा, “गरीबी के खिलाफ India की लड़ाई के ठोस परिणाम सामने आ रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा कि Government की कार्यशैली केवल वादे करने के बजाय ठोस प्रगति पर आधारित शासन के स्पष्ट सिद्धांत को दर्शाती है.

उन्होंने कहा कि कल्याणकारी लाभों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और समावेशी विकास को बढ़ावा देने पर दिए गए जोर ने लोगों की आजीविका को मजबूत किया है और गरीबी कम करने में योगदान दिया है.

विजयेंद्र ने कहा कि विश्व बैंक की ‘इंडिया पॉवर्टी एंड इक्विटी ब्रीफ’ में बताई गई प्रगति ‘विकसित भारत’ के विजन के लिए एक महत्वपूर्ण आधार तैयार करती है. मोदी Government का शासन मॉडल ठोस परिणाम देने और कल्याणकारी उपायों तथा विकास पहलों के माध्यम से करोड़ों भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाने पर केंद्रित है.

गौरतलब है कि विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 की ‘पावर्टी एंड इक्विटी ब्रीफ’ के अनुसार, 2011 से 2023 के बीच India ने दुनिया में सबसे तेजी से गरीबी कम करने वाले देशों में अपनी जगह बनाई है.

–

एसडी/पीएम

Share