विपक्ष के दावों का जवाब देने के लिए भाजपा निकालेगी तीन बड़ी रैलियां : विश्वास सारंग

Bhopal , 28 अक्टूबर . Madhya Pradesh के मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर देश के लोकतंत्र और लोकतांत्रिक परंपराओं को बदनाम करने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में विपक्षी नेताओं ने जिस तरह संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सवाल उठाए हैं, उससे देश की जनता में भारी आक्रोश है. विपक्ष के इन दावों का जवाब देने और जनता की भावनाओं को सामने लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी तीन बड़ी रैलियां निकालने जा रही है.
मंत्री सारंग ने से बात करते हुए कहा, “विगत दिनों जिस प्रकार से कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं ने इस देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और इस देश के लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश की है, देश की जनता उसको लेकर बहुत उद्वेलित है.”
सारंग ने कहा, “हिंदुस्तान की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत लोकतंत्र है. दुनिया में सबसे बड़ा और सबसे व्यवस्थित लोकतंत्र यदि कहीं है तो वह हिंदुस्तान में है. कांग्रेस और विपक्ष के नेता, जिन्हें जनता ने सत्ता से बाहर कर घर पर बैठा दिया है, वे अनर्गल बयानबाजी कर और खबरें बनाकर देश की संवैधानिक व्यवस्थाओं और संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं.”
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है. पूरी दुनिया में India का सम्मान बढ़ा है और अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, जिसे जनता स्वीकार करती है, लेकिन कांग्रेस नेता झूठा प्रचार कर देश के लोकतंत्र को बदनाम करने में लगे हैं. जनता चाहती है कि देश लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं और अपनी उच्च परंपराओं का पालन करे और पीएम मोदी के नेतृत्व में तेज गति से आगे बढ़ते देश को और मजबूत किया जाए.
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आने वाली किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ को लेकर उनके उस बयान पर कि जब यह किताब आएगी तो हंगामा होना तय है, क्योंकि दशकों तक दूसरों ने उनकी कहानी सुनाई है और अब उनकी बारी है, मंत्री सारंग ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “यह उनका व्यक्तिगत मामला है, मैं इस वक्त बहुत कुछ नहीं बोलना चाहता, पर कौन से तमाशे की बात कर रही हैं, मुझे समझ नहीं आया. मुझे लगता है कि यह पब्लिशर का पब्लिसिटी स्टंट भी हो सकता है. हालांकि यह बात सही है कि नेहरू परिवार और सोनिया गांधी का जीवन बहुत रहस्यमय रहा है, तो जनता के बीच बातें आनी ही चाहिए, इसमें क्या दिक्कत है.”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा Prime Minister मोदी को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर भी विश्वास सारंग ने कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा, “खड़गे ने सभी परंपराओं को तार-तार कर दिया है. किसी स्वर्गीय व्यक्ति के बारे में इस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल करना हमारी परंपरा नहीं है.”
सारंग ने आरोप लगाया कि लगातार कांग्रेस, उसके नेता और खासकर नेहरू परिवार न केवल Prime Minister को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं, बल्कि उनके स्वर्गीय माता-पिता का भी अपमान करते आए हैं. यह देश की परंपरा नहीं है. आप Political प्रतिस्पर्धा करिए, लेकिन किसी स्वर्गीय व्यक्ति के बारे में ऐसी शब्दावली का उपयोग मत करिए. इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा, क्योंकि देश की जनता इस तरह की भाषा को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करती.
–
पीआईएम/एबीएम


