विपक्ष कुछ भी ले, भाजपा 2027 में दो तिहाई बहुमत के साथ बनाएगी सरकार: दिनेश शर्मा

Lucknow, 4 सितंबर . उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन अगली Government बनाने का दावा पेश होने लगा है. BJP MP दिनेश शर्मा ने दावा किया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ Government बनाएगी.

Lucknow में से बातचीत में BJP MP ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ सीजेपी के प्रवक्ताओं की बैठक पर कहा कि Political नेताओं का आपस में मिलना-जुलना उनकी इच्छा पर निर्भर करता है. चुनाव के दौरान कई नेता और दल एक-दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि साथ आने या अलग-अलग चुनाव लड़ने, दोनों ही स्थितियों में विपक्षी दल भाजपा को चुनाव में नहीं हरा पाएंगे. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता आकाश आनंद की पार्टी में जिम्मेदारियां कम किए जाने पर दिनेश शर्मा ने इसे बसपा का आंतरिक मामला बताया.

उन्होंने कहा कि प्रत्येक Political दल और व्यक्ति को अपनी पार्टी से जुड़े फैसले लेने का अधिकार है. पार्टी ने जो निर्णय लिया है, उसके पीछे कोई न कोई कारण जरूर रहा होगा और इस विषय पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ के सनातन को लेकर दिए गए बयान पर दिनेश शर्मा ने कहा कि सनातन परंपरा का इतिहास बहुत पुराना है. सनातनी परंपरा किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, बल्कि सभी के कल्याण की बात करती है. सनातन के खिलाफ बोलना उनके विचार में इंसानियत के खिलाफ जाने जैसा है और Chief Minister योगी आदित्यनाथ का बयान उचित है.

एफसीआरए बिल को लेकर दिनेश शर्मा ने कहा कि Government पारदर्शिता के साथ सभी विषयों का अध्ययन करने के बाद ऐसे विधेयक लाती है, जिनका उद्देश्य जनहित सुनिश्चित करना है. उन्होंने बताया कि इस विषय पर सांसदों की एक विशेष समिति गठित की गई है, जो बिल का परीक्षण करेगी. इसके बाद आगे की प्रक्रिया के अनुसार इसे लागू किया जाएगा.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment