विपक्षी दलों ने मुसलमानों को वोट बैंक की राजनीति में फंसाया रखा: एके शर्मा

Lucknow, 5 अक्टूबर . यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में मुसलमानों का वोट किस ओर जाएगा, इसे लेकर हलचल तेज हो गई है. उत्तर प्रदेश Government में मंत्री एके शर्मा ने कहा कि विपक्षी दलों ने मुसलमानों को वोट बैंक की राजनीति में फंसाया रखा है.

एके शर्मा का यह बयान उस वक्त आया है, जब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर पार्टियां यह सोचती हैं कि मुसलमान उनके लिए सिर्फ वोट बैंक हैं तो आगामी विधानसभा चुनाव में इसका जवाब मिलेगा.

Lucknow में से बातचीत में मंत्री एके शर्मा ने कहा कि ओवैसी का यह बयान कुछ हद तक सही लगता है. हम लोग कहते आए हैं कि विपक्षी पार्टियों ने अल्पसंख्यकों खासतौर पर मुस्लिमों को वोट बैंक की राजनीति में फंसाया है. यह सच है कि मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया गया. हमारी Government आई तो सबसे ज्यादा यूपी में पीएम आवास मुसलमानों को दिया गया. देश में पिछली Governmentों के दौरान मुसलमानों को कोई सुविधा नहीं दी गई. सपा के पीडीए में ए अल्पसंख्यकों के लिए नहीं बल्कि अपराधियों के लिए है.

उन्होंने यूपी से भाजपा की ओर से 8 राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा पर सभी को बधाई दी और जीत की शुभकामनाएं दी.

उन्होंने बताया कि दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश को Prime Minister आवास योजना-शहरी के अन्तर्गत शानदार उपलब्धियों के लिए 2 महत्वपूर्ण श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया है. पहला पुरस्कार (देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन): Prime Minister आवास योजना-शहरी 1.0 के लाभार्थी आधारित आवास निर्माण (बीएलसी) घटक के अन्तर्गत स्वीकृत सभी आवासों के सापेक्ष देश में सर्वाधिक आवास पूर्ण करने के लिए उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों की श्रेणी में ‘प्रथम स्थान’ प्राप्त हुआ.

दूसरा पुरस्कार: Prime Minister आवास योजना-शहरी 2.0 के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य की श्रेणी में स्वीकृत आवासों की कुल संख्या के सापेक्ष सर्वाधिक प्रतिशत आवासों की ग्राउण्डिंग (धरातल पर कार्य शुरू करने) के लिए उत्तर प्रदेश राज्य को ‘तृतीय स्थान’ से पुरस्कृत किया गया.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के आशीर्वाद से और Chief Minister योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इस उपलब्धि के लिए सभी सहकर्मियों तथा लाभार्थियों को बधाई के साथ कहूंगा कि शहरी ग़रीबों की सेवा में हम जो भी श्रेष्ठतम कर सकें, वो करते रहें.

–

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment