विनोद तावड़े ने संभाली यूपी की चुनावी कमान, सीएम योगी से मुलाकात में 2027 की रणनीति पर मंथन

Lucknow, 6 सितंबर . उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने में जुटी भाजपा ने अब संगठन और Government के बीच बेहतर तालमेल के साथ चुनावी रणनीति को जमीन तक पहुंचाने की कवायद तेज कर दी है. इसी सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने Sunday को Chief Minister योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच संगठन, Government और आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई.

तावड़े ने Chief Minister के Governmentी आवास 5-कालिदास मार्ग पर सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी जगदीश ईश्वरभाई पटेल भी मौजूद रहे. मुलाकात को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की रणनीतिक तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पार्टी का लक्ष्य प्रदेश में लगातार तीसरी बार एनडीए की Government बनाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करना है.

मुलाकात के बाद विनोद तावड़े ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”यूपी की रफ्तार रहेगी बरकरार, तीसरी बार बनेगी एनडीए Government उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान Lucknow में उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक से भेंटकर संगठन, Government एवं चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से सार्थक चर्चा हुई. Prime Minister Narendra Modi के यशस्वी नेतृत्व, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन एवं गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में भाजपा का हर कार्यकर्ता 2027 में पुनः एनडीए Government बनाकर विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.”

उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद विनोद तावड़े का यह पहला Lucknow दौरा है. Saturday को उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया था. इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

तावड़े ने Lucknow पहुंचने के बाद भाजपा की चुनावी तैयारियों को लेकर पार्टी की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा था कि भाजपा और एनडीए का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगा और जीत हासिल करेगा. उन्होंने कहा कि इसके बाद पार्टी अगले पांच वर्षों तक प्रदेश की जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेगी. उन्होंने Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘पीडीए’ को लेकर भी तीखा हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि भाजपा अखिलेश यादव के पीडीए को नाकाम करेगी और उन्होंने पीडीए का अर्थ ‘पराया धन अपना’ बताया था.

तावड़े ने कहा था कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में भाजपा विश्व का सबसे बड़ा Political दल बनी है, जबकि Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज हुई है. उन्होंने कहा कि इसी विकास और संगठन की ताकत के आधार पर भाजपा 2027 में एक बार फिर एनडीए की Government बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है.

इससे पहले Lucknow एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने तावड़े का स्वागत किया. इस दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय और प्रदेश कार्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला सहित अन्य नेता मौजूद रहे.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 18 अगस्त को विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया था. वहीं, जगदीश ईश्वरभाई पटेल को प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है. तावड़े भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद हैं तथा इससे पहले Haryana और बिहार जैसे राज्यों के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी वह पार्टी के प्रभारी रहे थे.

Political विश्लेषकों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा नेतृत्व अब संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज करने की तैयारी में है. पार्टी की कोशिश Government की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के जरिए बूथ स्तर तक पहुंचाने और युवाओं समेत विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की है. ऐसे में नए प्रदेश प्रभारी के रूप में तावड़े के सामने संगठन को चुनावी मोड में सक्रिय करने और एनडीए की लगातार तीसरी Government के लक्ष्य को जमीन पर उतारने की बड़ी जिम्मेदारी है.

– विकेटी

Leave a Comment