व‍िदेश मंत्री का घाना-कोट डी आइवर-इथियोपिया का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

नई द‍िल्‍ली, 6 अक्टूबर . विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 6 से 10 अक्टूबर तक घाना, कोट डी आइवर और इथियोपिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान वे तीनों देशों में अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. बैठक में व्यापार, विकास, सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी.

व‍िदेश मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, घाना, कोट डी आइवर और इथियोपिया की आधिकारिक यात्रा के दौरान विदेश मंत्री तीनों देशों में अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और वहां के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात करेंगे.

मंत्रालय ने बताया क‍ि इन बैठकों में आपसी दोस्ती और सहयोग के साथ-साथ दोनों देशों के संबंधों के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा होगी. इनमें व्यापार और आर्थिक संबंध, विकास से जुड़ा सहयोग, क्षमता निर्माण और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे मुद्दे शामिल होंगे. इसके अलावा, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर आपसी हित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार साझा किए जाएंगे.

मंत्रालय के अनुसार, अदीस अबाबा में विदेश मंत्री क्षेत्रीय भारतीय मिशन प्रमुखों (एचओएमएस) के सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे. विदेश मंत्री की यह यात्रा अफ्रीका के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने की India की प्रतिबद्धता को दिखाती है. साथ ही, यह ग्लोबल साउथ के देशों के साथ India की एकजुटता को भी और मजबूत करेगी.

इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने Monday को New Delhi में स्विस President गाइ परमेलिन से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ने को लेकर उत्साह की प्रशंसा की.

विदेश मंत्री जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्‍ट पर इस मुलाकात से संबंधित जरूरी जानकारी साझा की. उन्होंने भरोसा जताया कि Prime Minister मोदी और President परमेलिन के बीच बैठक से India और स्विट्जरलैंड के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग और बढ़ेगा.

जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्‍ट में ल‍िखा, “India की राजकीय यात्रा पर आए स्विस परिसंघ के President गाइ परमेलिन से मुलाकात कर खुशी हुई. भारत-ईएफटीए टीईपीए के वादे को आगे बढ़ाते हुए हमारी साझेदारी को गहरा करने के President परमेलिन के विचारों की गहराई से सराहना करता हूं.”

–

एवाई/पीएम

Leave a Comment