Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

विजय माल्या की जिंदगी से प्रेरित कहानी में अर्जुन रामपाल की एंट्री, लंदन में शुरू की ‘बिलियनेयर’ की शूटिंग

विजय माल्या की जिंदगी से प्रेरित कहानी में अर्जुन रामपाल की एंट्री, लंदन में शुरू की ‘बिलियनेयर’ की शूटिंग

Mumbai , 16 नवंबर . Actor अर्जुन रामपाल एक बार फिर नई कहानी और नए किरदार के साथ दर्शकों के सामने आने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘बिलियनेयर’ की शूटिंग शुरू कर दी है. खास बात यह है कि इस सीरीज की कहानी देश के चर्चित कारोबारी विजय माल्या की जिंदगी से प्रेरित बताई जा रही है.

अर्जुन ने Monday को लंदन में सीरीज के पहले दिन की शूटिंग शुरू की. इस मौके पर उन्होंने social media पर एक वीडियो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की.

अर्जुन रामपाल ने कार से शूटिंग पर जाते हुए अपना वीडियो पोस्ट किया. इसमें अर्जुन ने बताया कि उन्होंने सुबह 5 बजे ही दिन की शुरुआत कर दी थी. इसके बाद वह जिम गए और फिर सीधे सेट पर पहुंचे. वीडियो में अर्जुन ने लंदन के ठंडे मौसम का भी जिक्र किया.

अर्जुन ने वीडियो में कहा, ”गुड मॉर्निंग दोस्तों. लंदन से आप सभी को नमस्कार. आज शूटिंग का पहला दिन है. ‘बिलियनेयर’ का पहला दिन. यह बहुत खास शो है और मैं इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं. सुबह 5 बजे उठा, जिम गया और अब शूटिंग के लिए जा रहा हूं. यहां लंदन में काफी ठंड है.”

उन्होंने आगे कहा, ”आप सभी मुझे शुभकामनाएं दीजिए और आपका दिन अच्छा रहे. आप दुनिया के किसी भी हिस्से में हों, सभी को गुड मॉर्निंग या गुड इवनिंग. आप सभी को ढेर सारा प्यार.”

वेब सीरीज ‘बिलियनेयर’ का निर्देशन हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल कर रहे हैं. इसके लेखक अनुभव चोपड़ा और शांतनु सागरा हैं. माना जा रहा है कि यह सीरीज कारोबारी विजय माल्या की जिंदगी से कुछ हद तक प्रेरित है.

सीरीज में अर्जुन रामपाल विराज शेनॉय नाम के एक ताकतवर कारोबारी की भूमिका में नजर आ सकते हैं. कहानी में दिखाया जाएगा कि कैसे एक शराब कारोबारी धीरे-धीरे विमानन कारोबार की दुनिया में बड़ा नाम बनता है. इस सफर में दौलत, ताकत और महत्वाकांक्षा के साथ कारोबारी दुनिया की चुनौतियों को भी दिखाया जाएगा.

–

पीके/एबीएम

Share