विजय देवरकोंडा सेट पर बेहद समर्पित रहते हैं, उनसे बहुत कुछ सीखती हूं : रश्मिका मंदाना

Mumbai , 7 अक्टूबर . Actress रश्मिका मंदाना जल्द ही अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ आगामी ड्रामा फिल्म ‘रणबाली’ में नजर आएंगी. शादी के बाद यह दोनों की पहली बड़ी फिल्म होगी, जिसमें वे साथ स्क्रीन साझा करेंगे.

Wednesday को रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सत्र आयोजित किया. इस दौरान एक प्रशंसक ने उनसे विजय देवरकोंडा के साथ काम करने का अनुभव पूछा.

इस पर ‘एनिमल’ फेम Actress ने कहा कि विजय के साथ काम करना हमेशा मजेदार रहता है, लेकिन काम के मामले में वह बेहद समर्पित और गंभीर रहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ काम करते हुए हमेशा बहुत कुछ सीखने को मिलता है.

एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “हाय मैम, रणबाली के सेट पर विजय सर के साथ काम करने का आपका अनुभव कैसा रहा?”

इसके जवाब में रश्मिका ने कहा, “हमेशा बहुत सारा मजा आता है, लेकिन अगर गंभीरता से कहूं तो वह सेट पर अपने काम को लेकर बेहद समर्पित और गंभीर रहते हैं, जैसा कि आप सभी जानते हैं. हमेशा की तरह मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है.”

इससे पहले ‘रणबाली’ के निर्देशक राहुल सांकृत्यायन ने खुलासा किया था कि उन्होंने फिल्म में रश्मिका के किरदार का नाम अपनी मां के नाम पर रखा है.

उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जब मैं ‘रणबाली’ लिख रहा था, तब इसकी दुनिया के हर छोटे-बड़े विवरण ने मुझे यादों में पहुंचा दिया. जब मैंने महिला नायिका का किरदार लिखा, तो मैंने उसे कुछ बहुत निजी चीज दी, मैंने उसे अपनी मां का नाम दिया.”

उन्होंने आगे कहा, “उसके हर भाव और अनुभव को लिखते समय मैंने पूरा ध्यान रखा कि वह ऐसी महिला बने, जो आज की महिलाओं को भी प्रेरित कर सके, भले ही वह किसी दूसरे दौर की पात्र हो.”

इस बीच, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ‘रणबाली’ की शूटिंग पूरी कर चुके हैं.

social media पर इसकी जानकारी देते हुए निर्देशक राहुल सांकृत्यायन ने अपनी टीम का एक वीडियो साझा किया और लिखा, “130 दिनों की इस शानदार यात्रा का समापन हो गया. मेरी अथक और ऊर्जावान टीम का धन्यवाद.”

–

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment