Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

विजयदशमी पर मनोज सिन्हा और पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

विजयदशमी पर मनोज सिन्हा और पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

नई दिल्‍ली, 19 अक्‍टूबर . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी और जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. देशभर में विजयदशमी का पर्व Tuesday यानी 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड वासियों को विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है. यह पर्व हमें अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर जीवन में सदाचार की राह पर चलने की प्रेरणा देता है. आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें.

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह पावन पर्व हमें इस बात का भी स्मरण कराता है कि सच्चाई का साथ देने वालों की हमेशा जीत होती है.

इस पावन पर्व पर भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को आत्मसात कर जीवन को सार्थक बनाने की प्रदेशवासियों से अपील करते हुए Chief Minister ने कहा कि धर्म और सत्य की विजय के इस मंगल पर्व पर प्रभु श्रीराम से यही प्रार्थना है कि सब सुखी हों, सबका कल्याण हो, हर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आए.

जम्‍मू-कश्‍मीर के उपGovernor मनोज सिन्हा ने विजयदशमी की पूर्व संध्या पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी हैं. एक संदेश में उपGovernor ने कहा, “विजयदशमी के शुभ अवसर पर मैं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं.”

उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व, जो देश के विभिन्न भागों में दशहरा और दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाता है, बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन इन शाश्वत गुणों का उदाहरण है और हमें सदाचारी जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है. यह विजयदशमी, दशहरा और दुर्गा पूजा सभी के लिए शांति, सुख और समृद्धि लाए.

–

एएसएच/वीसी

Share