वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज: अहमदाबाद में प्रतियोगिता का आगाज, भारत के सभी आठ रिकर्व तीरंदाज अगले दौर में पहुंचे

Ahmedabad, 5 सितंबर . Ahmedabad के प्रतिष्ठित साबरमती रिवरफ्रंट पर Saturday को वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का आगाज हुआ. आधिकारिक अभ्यास और उपकरणों की जांच के बाद तीरंदाजों ने अपना अभियान शुरू किया.

दिन में पैरा रिकर्व क्वालिफिकेशन राउंड और व्यक्तिगत एलिमिनेशन राउंड आयोजित किए गए, जिसमें पुरुष और महिला रिकर्व वर्गों में कुल 39 तीरंदाजों ने हिस्सा लिया, जिनमें India के आठ तीरंदाज — प्रत्येक वर्ग में चार शामिल थे.

भारतीय तीरंदाजों ने शानदार शुरुआत की, जिसमें हरविंदर सिंह ने पैरा रिकर्व पुरुष क्वालिफिकेशन में 20 तीरंदाजों के बीच तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि भावना ने पैरा रिकर्व महिला क्वालिफिकेशन में 19 तीरंदाजों के बीच तीसरा स्थान हासिल किया.

India के सभी आठ तीरंदाज अगले दौर में पहुंच गए हैं. इनमें पुरुष वर्ग में हरविंदर सिंह, परवीन, सहजवीर सिंह और विजय सुंडी और महिला वर्ग में भावना, पूजा कुमारी, राजश्री धनराज राठौड़ और पूजा शामिल हैं.

विमेंस क्वालिफिकेशन में इंडोनेशिया शीर्ष पर रहा, जबकि मेंस क्वालिफिकेशन में ईरान ने पहला स्थान हासिल किया. Sunday को पैरा कंपाउंड के तीरंदाज मैदान में उतरेंगे, जिसमें India के प्रमुख तीरंदाज शीतल देवी, पायल नाग और राकेश कुमार भी हिस्सा लेंगे.

पहले दिन की शुरुआत के साथ प्रतियोगिता अब अगले चरण में प्रवेश कर रही है. आने वाले दिनों में विभिन्न वर्गों में क्वालिफिकेशन और एलिमिनेशन राउंड होंगे, जिसके बाद 8 और 9 सितंबर को फाइनल और पदक समारोह आयोजित किए जाएंगे.

हिस्सा लेने वाले देशों में भारत, चीन, ग्रेट ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, हंगरी, इंडोनेशिया, ईरान, कजाकिस्तान, मैक्सिको, स्लोवाकिया, अमेरिका, उज्बेकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, साइप्रस, चेकिया, इराक, रूस और श्रीलंका शामिल हैं.

इस प्रतियोगिता में 5 से 9 सितंबर तक Ahmedabad के साबरमती रिवरफ्रंट पर 20 देशों के 100 से ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं. Ahmedabad का यह इवेंट 2026 हुंडई वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का तीसरा चरण है. इससे पहले, शुरुआती चरण अप्रैल में बैंकॉक में और दूसरा चरण 30 जून से 4 जुलाई तक नोवे मेस्टो, चेकिया में हुआ था. चौथा और आखिरी चरण अक्टूबर में सैंटियागो, चिली में होना है.

आरएसजी

Leave a Comment