वंदे मातरम पर प्रमोद तिवारी का भाजपा को जवाब, कहा-कांग्रेस ने इसी गीत के साथ लड़ी आजादी की लड़ाई

New Delhi, 10 सितंबर . दिल्ली Government के मंत्री आशीष सूद की social media पोस्ट और ‘वंदे मातरम’ को लेकर चल रहे Political विवाद के बीच कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा और दिल्ली Government पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आशीष सूद द्वारा 1980 के दशक के रेट्रो लुक वाली तस्वीर social media पर पोस्ट किए जाने और बाद में उसे हटाए जाने को लेकर सवाल उठाए.

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने से बात करते हुए कहा कि यह एक “अजीब मजाक” है. उन्होंने सवाल किया कि क्या यही दिल्ली Government का कामकाज है. तिवारी ने आरोप लगाया कि दुख और संवेदना के समय में जब लोगों की आंखों में आंसू हैं, तब इस तरह की social media पोस्ट करना जिम्मेदारी की कमी को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि Government और उसके मंत्रियों को ऐसे समय में अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए.

बता दें कि आशीष सूद ने social media पोस्ट में कहा था कि “वंदे मातरम हमारा गौरव है, यह India की आत्मा है.” इसे गाने से लोगों में जागृति आई और इसने ब्रिटिश शासन से आज़ादी की लड़ाई को मज़बूत किया. कांग्रेस का हमारे राष्ट्रगीत को केवल दो छंदों तक सीमित करने का प्रस्ताव पारित करना शर्मनाक है और यह हमारे राष्ट्रीय गौरव का अपमान है लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे. हम वंदे मातरम के गौरव को बनाए रखने के अपने संकल्प को दोहराते हैं.

उन्होंने Chief Minister रेखा गुप्ता पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि वह क्या कह रही हैं और आगे क्या कह सकती हैं. तिवारी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में Government के मंत्रियों को अपने आचरण और बयानों के प्रति अधिक संवेदनशील होना चाहिए.

वहीं, ‘वंदे मातरम’ को लेकर भाजपा नेता नितिन नवीन की राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी का जवाब देते हुए तिवारी ने कांग्रेस के इतिहास का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि 1937 में महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल और मौलाना अबुल कलाम आजाद ने रवींद्रनाथ टैगोर को ‘वंदे मातरम’ के स्वरूप को लेकर जिम्मेदारी सौंपी थी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उसी रूप को स्वीकार किया और स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इसी गीत के साथ अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया.

प्रमोद तिवारी ने नितिन नवीन को इतिहास की जानकारी रखने की सलाह देते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस आज भी उसी ऐतिहासिक निर्णय की बात कर रहे हैं. उन्होंने भाजपा और संघ परिवार पर भी तीखा हमला बोला.

प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस के नेता स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जेल जा रहे थे, यातनाएं झेल रहे थे और लाठियां खा रहे थे, तब संघ परिवार की भूमिका पर सवाल उठते हैं.

उन्होंने भाजपा को कांग्रेस के इतिहास को चुनौती न देने की चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने इतिहास पर गर्व है. साथ ही उन्होंने भाजपा पर मुस्लिम लीग के साथ मिलकर Government बनाने और ब्रिटिश सेना में लोगों को शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने का आरोप भी लगाया.

एसएके/पीएम

Leave a Comment