
New Delhi, 2 अक्टूबर . पूर्व Prime Minister और ‘India रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. खड़गे ने कहा कि गांधीवादी मूल्यों और उच्च विचारों से परिपूर्ण उनका सरल जीवन हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सादगी, सत्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रतीक, पूर्व Prime Minister लाल बहादुर शास्त्री का जीवन India के लिए समर्पण की अद्भुत मिसाल है.”
उन्होंने लिखा, “भूमि सुधारों से लेकर हरित और दुग्ध क्रांति की नींव मजबूत करने तक, रेलवे में तीसरी श्रेणी समाप्त करने से लेकर बसों में महिलाओं के लिए सीटों की व्यवस्था तक और 1965 के युद्ध में देश को दृढ़ नेतृत्व देने तक, राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है. गांधीवादी मूल्यों और उच्च विचारों से परिपूर्ण उनका सरल जीवन हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा.”
Samajwadi Party (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी पूर्व Prime Minister और ‘India रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया है.
एनसीपी-एसपी के प्रमुख शरद पवार ने ‘एक्स’ पर लिखा, “सादगी, कर्तव्य-निष्ठा और राष्ट्र-सेवा को अपने सार्वजनिक जीवन का आधार बनाने वाले और संकट के समय साहसी निर्णय लेकर देश के नेतृत्व को एक नई दिशा देने वाले India के पूर्व Prime Minister और India रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि.”
एनसीपी-एसपी की सांसद सुप्रिया सुले ने भी लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “आज ‘जय जवान-जय किसान’ नारा देने वाले पूर्व Prime Minister लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है. उन्हें एक आम आदमी के कर्तव्य-बोध और असीम देशभक्ति की मिसाल के तौर पर सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है. उनकी जयंती के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि.”
पंजाब के Chief Minister और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने भी लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
–
डीसीएच/