
Lucknow, 30 अगस्त . रक्षा मंत्री एवं Lucknow के सांसद राजनाथ सिंह ने Sunday को कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है और आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर India की बात को पूरी दुनिया गंभीरता से सुनती है.
उन्होंने कहा कि यह India के बढ़ते कद और बदलती वैश्विक हैसियत का प्रमाण है. विकसित India का अर्थ केवल बड़ी परियोजनाओं और आधुनिक इमारतों का निर्माण नहीं, बल्कि हर परिवार तक स्वच्छ पेयजल, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को अवसर और समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराना है.
रक्षा मंत्री ने Sunday को Lucknow छावनी परिषद में करीब 101 करोड़ रुपये की लागत वाली 12 विकास परियोजनाओं के भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं को वह केवल निर्माण कार्य के तौर पर नहीं देखते. ये Lucknow छावनी के भविष्य के प्रति Government की प्रतिबद्धता हैं और वास्तव में ’12 परियोजनाएं नहीं, 12 संकल्प’ हैं. उन्होंने कहा कि विकसित India की यात्रा बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि हर मोहल्ले, हर बस्ती और हर परिवार तक विकास की रोशनी पहुंचनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि Lucknow और पूरे उत्तर प्रदेश में Chief Minister योगी आदित्यनाथ इस दिशा में पूरी निष्ठा और लगन से काम कर रहे हैं. राजनाथ सिंह ने कहा कि आज Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसे पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है. उन्होंने कहा कि 10-12 वर्ष पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर India जब अपनी बात रखता था तो उसे उतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता था, जितनी वह हकदार थी. आज स्थिति बदल गई है. अब जब India अंतरराष्ट्रीय मंच पर बोलता है तो पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है कि India क्या कह रहा है.
राजनाथ सिंह ने कहा कि यह India की बढ़ती हुई हैसियत और कद का परिणाम है. उन्होंने स्पष्ट किया कि विकसित India का मतलब केवल बड़े-बड़े प्रोजेक्ट और आधुनिक इमारतें खड़ी करना नहीं है. इसका वास्तविक अर्थ तब होगा, जब बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचे, युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेलकूद के अवसर मिलें तथा कोई दिव्यांग बच्चा खुद को समाज की मुख्यधारा से अलग महसूस न करे.
रक्षा मंत्री ने कहा कि समय बदलने के साथ शहरों और लोगों की जरूरतें भी बदलती हैं. ऐसे में विकास के अनुरूप नियमों में बदलाव जरूरी है. इसी क्रम में Lucknow छावनी क्षेत्र में नए बिल्डिंग बायलॉज लागू किए गए हैं. उन्होंने कहा कि पहले छावनी क्षेत्र में जी प्लस-2 यानी ग्राउंड प्लस दो मंजिल तक निर्माण की व्यवस्था थी. अब इसे बढ़ाकर जी प्लस-3 किया गया है. पार्किंग को शामिल करने पर अब पांच मंजिल तक निर्माण की अनुमति है. उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य Lucknow छावनी को उसकी समृद्ध विरासत के साथ आधुनिक सुविधाओं से जोड़ते हुए तेजी से विकसित करना है.
राजनाथ सिंह ने कहा कि बदलाव केवल इमारतों में नहीं होना चाहिए, बल्कि हमारी पहचान और स्मृतियों में भी होना चाहिए. इसी भावना के तहत Lucknow छावनी परिषद में ब्रिटिश काल से चले आ रहे कुछ बाजारों के नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक चेतना और राष्ट्रसेवा से जुड़े भारतीय महापुरुषों एवं विभूतियों के नाम पर रखे गए हैं. उन्होंने बताया कि रॉयल आर्टिलरी बाजार का नाम अब एकता बाजार, ब्रिटिश कैवलरी बाजार का नाम वीरांगना ऊदा देवी बाजार और ब्रिटिश इन्फैंट्री बाजार का नाम माता दीन वाल्मीकि बाजार किया गया है. एक अन्य ब्रिटिश इन्फैंट्री बाजार का नाम मंगल पांडे बाजार रखा गया है. वहीं कैनेडी मार्केट का नाम पूर्व Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी मार्केट किया गया है.
रक्षा मंत्री ने कहा कि बाजारों के नाम बदलना केवल औपचारिकता नहीं है. इन नामों के जरिए नई पीढ़ी को देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रभक्ति और समाज के लिए योगदान देने वाली महान विभूतियों से परिचित कराने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि नए नाम केवल बाजारों और सड़कों के पते नहीं बदलेंगे, बल्कि लोगों की स्मृतियों और नई पीढ़ी की सोच में भी भारतीय इतिहास की छाप छोड़ेंगे. राजनाथ सिंह ने Lucknow में हो रहे तेज विकास का उल्लेख करते हुए Chief Minister योगी आदित्यनाथ की सराहना की.
उन्होंने कहा कि शहर में बेहतर जलापूर्ति, शिक्षा, खेलकूद, बाढ़ नियंत्रण और अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार काम हो रहा है. उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है और विकास की गति तेज हुई है. उन्होंने कहा कि Lucknow छावनी में विकास परियोजनाओं के माध्यम से सैन्यकर्मियों, पूर्व सैनिकों और आम नागरिकों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. छावनी क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के साथ इसकी ऐतिहासिक पहचान और विरासत को भी संरक्षित रखा जाएगा. Lucknow और उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास का उद्देश्य केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा और बेहतर जीवन की नींव तैयार करना है.
–
विकेटी/एसके