लखनऊ: पत्नी को पिस्टल दिखाते समय युवक ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Lucknow, 16 सितंबर . राजधानी Lucknow के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. नशे में अवैध पिस्टल से खेल रहे 29 वर्षीय युवक की खुद को गोली मारने से मौत हो गई. Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अवैध हथियार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

मामला सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के महिपाल खेड़ा चौकी सरसवां का है. मृतक की पहचान यसार्थ शरण यादव (29) पुत्र शिव शरण यादव के रूप में हुई है. Police के अनुसार, Tuesday देर रात करीब 11 बजे थाना सुशांत गोल्फ सिटी पर सूचना मिली कि एक युवक ने अपने घर में खुद को गोली मार ली है.

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक Police फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. मौके पर मौजूद परिजनों ने Police को बताया कि यसार्थ शरण यादव कहीं से एक अवैध पिस्टल लेकर घर आया था. बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था. घर आकर वह अपनी पत्नी को पिस्टल दिखा रहा था. पिस्टल दिखाने के दौरान उसकी मैगजीन नीचे गिर गई.

परिजनों के मुताबिक, मैगजीन निकलने के बाद भी पिस्टल के चैंबर में एक कारतूस फंसा हुआ था, लेकिन युवक को लगा कि मैगजीन निकलने के बाद पिस्टल से फायर नहीं होगा. इसी गलतफहमी में वह पिस्टल को अपनी कनपटी पर सटाकर कहने लगा कि “मैगजीन निकल गई है, कुछ नहीं होगा” और उसने ट्रिगर दबा दिया. ट्रिगर दबाते ही चैंबर में फंसे कारतूस से गोली चल गई और सीधे उसकी कनपटी में जा लगी.

गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. परिजन आनन-फानन में उसे सिविल हॉस्पिटल, हजरतगंज लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही Police ने फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया. टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. मौके से अवैध पिस्टल और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है, जिसे कब्जे में लेकर सुरक्षित रख लिया गया है.

Police यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक के पास अवैध पिस्टल कहां से आई थी. इसके लिए उसके संपर्कों और हाल की गतिविधियों की जांच की जा रही है.

पीआईएम/एएस

Leave a Comment