Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘लखनऊ एक्सप्रेस’ का इंजन फेल हो गया है, राजनाथ सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश का तंज

‘Lucknow एक्सप्रेस’ का इंजन फेल हो गया है, राजनाथ सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश का तंज

Lucknow, 16 अक्टूबर . Samajwadi Party (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर कटाक्ष किया है. सपा प्रमुख ने कहा कि ‘Lucknow एक्सप्रेस’ का इंजन फेल हो गया है, तभी दिल्ली के इंजन ने Lucknow की कमान किसी और को थमाने का अंदरूनी फैसला कर लिया है.

अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को दिखावटी करार देते हुए कहा कि असली खेल Lucknow के इंजन को खटारा साबित कर स्थायी रूप से हटाने का है.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने Friday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सत्ता पक्ष की ओर से होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर Political हलकों में हलचल बढ़ाने वाला तंज किया.

उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ”सुना है सत्ताधारियों की तरफ से कोई बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है. लगता है ‘Lucknow एक्सप्रेस’ का इंजन फेल हो गया है, तभी दिल्ली के इंजन ने Lucknow की कमान किसी और को थमाने का अंदरूनी फैसला कर लिया है.”

अखिलेश यादव ने कहा कि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस तो बस दिखावटी है, असली खेल तो Lucknow के इंजन को खटारा साबित करके उसे परमानेंट हटाने का है. अब Lucknow वालों की रक्षा कौन करेगा? हालांकि, अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में किसी का नाम लेकर यह स्पष्ट नहीं किया कि उनका इशारा किस नेता या घटनाक्रम की ओर है.

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्ष और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनका मकसद चुनावी सुधार नहीं, बल्कि देश में अराजकता फैलाकर सत्ता हासिल करना है. उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं को अराजकता का मोहरा बनाया जा रहा है और कुछ लोग बांग्लादेश के घटनाक्रम की तर्ज पर India में सत्ता परिवर्तन चाहते हैं.

रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी युवाओं को Political टकराव का साधन बना रहे हैं. कुछ लोग बांग्लादेश की घटनाओं से प्रेरणा लेकर India में सत्ता परिवर्तन की बात कर रहे हैं, जबकि कुछ खुले तौर पर Government गिराने की मांग कर रहे हैं.

उनके मुताबिक, यह लड़ाई न तो चुनावी सुधार के लिए है और न ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़ा कोई मुद्दा है. उन्होंने इसे सत्ता हासिल करने की कोशिश बताया. रक्षा मंत्री ने कहा कि India का भविष्य टकराव में नहीं, बल्कि संवाद और राष्ट्र निर्माण में है.

–

विकेटी/एसके

Share