रोमानिया: एमवी रोयाद मम्मादोव से बचाए गए तीन भारतीयों से मिले दूतावास के प्रतिनिधि, बोले- हालत स्थिर

New Delhi, 7 अक्टूबर . रोमानिया स्थित भारतीय दूतावास के प्रतिनिधि ने काला सागर हमले में घायल हुए 3 भारतीयों से मुलाकात की. Wednesday को तस्वीरों के साथ अपडेट दिया. बताया कि तीनों की हालत स्थिर है. दो को होटल में शिफ्ट कर दिया गया है जबकि एक का कॉन्स्टैन्टा अस्पताल में इलाज जारी है.

दूतावास ने एक्स प्लेटफॉर्म पर तस्वीरों के साथ एक बयान जारी किया. लिखा, “दूतावास के प्रतिनिधि ने आज (Wednesday ) काला सागर में एमवी रोयाद मम्मादोव से बचाए गए तीन भारतीय नागरिकों से मुलाकात की. दो को फिलहाल एक होटल में ठहराया गया है, जबकि तीसरे व्यक्ति का कॉन्स्टैन्टा के काउंटी अस्पताल में इलाज चल रहा है. तीनों की हालत स्थिर है.”

इसमें आगे बताया गया कि दूतावास ने उन्हें रोमानिया से उनके सुरक्षित और शीघ्र प्रस्थान के लिए सभी आवश्यक मदद देने का आश्वासन दिया. मोबाइल फोन सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति शिपिंग कंपनी के स्थानीय एजेंट के माध्यम से, जबकि भारतीय भोजन की व्यवस्था एक स्थानीय भारतीय रेस्तरां के माध्यम से की गई.

पोस्ट के मुताबिक, प्रतिनिधि ने स्थानीय Police अधिकारियों, शिपिंग कंपनी के एजेंट और इलाज करने वाले डॉक्टरों से भी मुलाकात की. दूतावास संबंधित अधिकारियों के साथ निकट संपर्क में है और सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने को तत्पर है.

India ने Tuesday को ब्लैक सी से गुजर रहे एमवी रोयाद मम्मादोव नाम के कमर्शियल जहाज पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की थी. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बयान जारी कर कहा, “हम काला सागर में एमवी रोयाद मम्मादोव पर हुए हमले की निंदा करते हैं, जिसमें दो विदेशी नाविक मारे गए और तीन भारतीयों समेत चालक दल के कुछ सदस्य घायल हो गए. घायलों को रोमानियाई अधिकारियों ने बचा लिया और उनका रखरखाव किया जा रहा है.”

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, जहाज के चालक दल में शामिल तीनों भारतीय सुरक्षित हैं. India ने रोमानियाई रक्षक दल का आभार जताते हुए कहा, “हम इस घटना में त्वरित कार्रवाई के लिए रोमानियाई अधिकारियों को धन्यवाद देते हैं.”

विदेश मंत्रालय ने यह भी रेखांकित किया कि India ने सितंबर 2026 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान लाइबेरिया के साथ मिलकर ‘ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स ऑन सेफ्टी एंड सिक्योरिटी ऑफ शिपिंग एंड सीफेरर्स’ की शुरुआत की थी. इस समूह में 25 देश शामिल हैं.

बता दें कि Monday को ब्लैक सी (काला सागर) में कॉमर्शियल जहाज पर हुए हमले में 3 भारतीय नागरिकों समेत कई क्रू सदस्यों की जान खतरे में पड़ गई थी. इस हमले में दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई थी. भारतीय दूतावास ने घटना के बाद ही अपडेट दिया था. बताया था कि ‘सभी भारतीय सुरक्षित हैं और उनका इलाज रोमानिया के अस्पताल में चल रहा है.’

यूक्रेन के President वोलोडिमिर जेलेंस्की ने social media पोस्ट में इस हमले का जिम्मेदार रूस को ठहराया था. जहाज में मक्का लदा था और ये यूक्रेन के इजमेल बंदरगाह से इटली के रावेना ले जाया जा रहा था.

–

केआर/

Leave a Comment