
New Delhi, 1 अक्टूबर . भारतीय रेलवे ने मडगांव–मंगलुरु वंदे India एक्सप्रेस का विस्तार अब Bengaluru तक कर दिया है. यह ट्रेंन अब हसन, उडुपी और कारवार होते हुए मडगांव से Bengaluru पहुंचेगी. यह जानकारी Union Minister की ओर से Thursday को दी गई.
कर्नाटक से आने वाले Union Minister एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि अभी चल रही मडगांव-मंगलुरु वंदे India Express Train को अब हासन, उडुपी और कारवार होते हुए Bengaluru तक बढ़ा दिया गया है. अब यह ट्रेन बदले हुए समय के साथ ‘ट्रेन नंबर 26655/26656 यशवंतपुर-मंगलुरु-मडगांव वंदे India एक्सप्रेस’ के तौर पर चलेगी.
एच.डी. कुमारस्वामी कर्नाटक की मांड्या Lok Sabha सीट से सांसद हैं. मौजूदा समय में केंद्र Government में भारी उद्योग और इस्पात मंत्री हैं.
कुमारस्वामी ने social media ‘एक्स’ पर कहा कि बढ़ते यात्री ट्रैफिक के साथ-साथ पर्यटन, धार्मिक यात्रा, शिक्षा और व्यापार के क्षेत्रों के लिए इस रूट (कॉरिडोर) के महत्व को ध्यान में रखते हुए, मैंने हसन, मंगलुरु, उडुपी और कारवार होते हुए Bengaluru और मडगांव को जोड़ने वाली ‘वंदे India एक्सप्रेस’ रेल सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था.
मैं अपने कैबिनेट सहयोगी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का मेरे निवेदन पर तुरंत और सकारात्मक प्रतिक्रिया देने के लिए दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. अभी चल रही मडगांव-मंगलुरु वंदे India Express Train को अब हसन, उडुपी और कारवार होते हुए Bengaluru तक बढ़ा दिया गया है. यह अब बेहतर समय-सारणी के साथ ‘ट्रेन नंबर 26655/26656 यशवंतपुर-मंगलुरु-मडगांव वंदे India एक्सप्रेस’ के तौर पर चलेगी.
उन्होंने पोस्ट में आगे कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में, आधुनिक रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने और Bengaluru, तटीय कर्नाटक और गोवा को एक-दूसरे के करीब लाने की दिशा में यह एक और महत्वपूर्ण कदम है.
बेहतर कनेक्टिविटी का यह सिस्टम न केवल यात्रियों को सुविधा देगा, बल्कि पर्यटन, क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों और राज्यों के बीच आपसी संपर्क को भी बढ़ावा देगा.
–
एबीएस