रेखा के जन्मदिन पर इंडस्ट्री ने लुटाया प्यार, शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा-खूबसूरती और स्टाइल की मिसाल

Mumbai , 10 अक्टूबर . हिंदी सिनेमा की सदाबहार Actress रेखा Saturday को अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के उनके दोस्तों और चाहने वालों ने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और उनके साथ बिताए अपने शानदार पलों को भी याद किया.

Actor और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने Actress रेखा को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर Actress की कई तस्वीरें पोस्ट कीं. ये तस्वीरें उन कार्यक्रमों और फिल्मों की हैं जो दोनों ने साथ में की हैं.

उन्होंने अपनी इस पोस्ट के जरिए Actress के बेहतर स्वास्थ और खुश रहने की कामना की. उन्होंने लिखा, “जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं और बहुत सारा प्यार. आप खूबसूरती और स्टाइल की मिसाल हैं. भगवान करे आप हमेशा स्वस्थ और खुश रहें.”

दिग्गज Actress और राजनेता हेमा मालिनी ने अपनी पुरानी दोस्त और Actress रेखा को 72वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर उनके साथ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें दोनों अभिनेत्रियां एक साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं. हेमा मालिनी ने अपनी इस पोस्ट के जरिए न सिर्फ रेखा को याद किया बल्कि उनके खुश, स्वस्थ और समृद्ध रहने की कामना की. Actress ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो प्यारी रेखा. भगवान तुम्हें हमेशा खुशी, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि दे.”

Actor चंकी पांडे ने भी रेखा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर Actress की तस्वीर शेयर कर लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं रेखा जी.”

रेखा भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं. उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और उन्हें एक नेशनल फिल्म अवॉर्ड सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं. अपने करियर के दौरान रेखा ने कई बार खुद को नए रूप में पेश किया है और अपनी लोकप्रियता को बरकरार रखा है. मुख्य Actress के तौर पर उनकी पहली फिल्म कन्नड़ फिल्म ‘ऑपरेशन जैकपॉट नल्ली सीआईडी 999’ थी. हिंदी सिनेमा में उन्होंने ‘सावन भादो’ से डेब्यू किया था. उन्हें शुरुआती पहचान 1978 में ‘घर’ और ‘मुकद्दर का सिकंदर’ फिल्मों में उनके अभिनय के लिए मिली.

–

एनएस/पीएम

Leave a Comment