
New Delhi, 11 अक्टूबर . दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को लेकर आम आदमी पार्टी ने Police और केंद्र Government पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आम आदमी पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि Police ने Government के निर्देश पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बेरहमी से कार्रवाई की. आप नेता गोपाल राय ने प्रदर्शन पर रोक लगाने, मेट्रो और रेल सेवाएं प्रभावित होने तथा भारी संख्या में Police बल की तैनाती को देश के लोकतांत्रिक इतिहास का काला दिन बताया.
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को लेकर आम आदमी पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने से बात करते हुए कहा कि Police ने प्रदर्शन के दौरान उनके पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, घसीटा और थानों में ले गई. कई लोगों को दो दिनों से हिरासत में रखा गया है.
भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली Police दक्षिणपंथी तत्वों को बचा रही है. यदि Police ऐसे लोगों को संरक्षण दे रही है तो इसका असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर India की छवि पर भी पड़ सकता है.
सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस की भूमिका पर कहा कि पार्टी को क्या करना चाहिए और क्या नहीं, यह उसका अपना निर्णय है. हालांकि उन्होंने कहा कि जब भी युवा सीजेपी, वामपंथी छात्र संगठनों या आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन करते हैं तो विभिन्न विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल होते हैं.
उन्होंने इसे जनता का आंदोलन बताते हुए कहा कि प्रदर्शन को व्यापक समर्थन मिल रहा है. भारी Police तैनाती, रेल और मेट्रो सेवाओं पर पाबंदियों, सीमाओं को सील करने तथा इंटरनेट सेवाएं रोकने के बावजूद करीब 7,000 युवा गिरफ्तारी देने के लिए तैयार थे. उन्होंने इसे देश में बदलाव का संकेत बताया और कहा कि भाजपा इस बदलाव को रोक नहीं पाएगी.
आप नेता गोपाल राय ने प्रदर्शन पर रोक लगाए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि यह India के Political इतिहास का काला दिन था. उन्होंने केंद्र की मोदी Government पर देश में ‘ब्लैक इमरजेंसी’ थोपने का आरोप लगाया.
गोपाल राय ने कहा कि यह देश और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है. उनके मुताबिक निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए वोटों की सुरक्षा जरूरी है. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, उनके खिलाफ कार्रवाई और एसआईआर प्रक्रिया समाप्त करने की मांग की. साथ ही, उन्होंने निष्पक्ष चुनाव कराने पर जोर दिया.
–
एसएके/वीसी