रूस के साथ अमेर‍िकी प्रत‍िन‍िध‍ियों की बातचीत के बीच जेलेंस्‍की भी युद्धविराम के लिए तैयार, हमले रोकने का ल‍िया न‍िर्णय

कीव, 6 सितंबर . यूक्रेन के President वोलोदिमिर जेलेंस्की ने घोषणा की है कि यूक्रेन उन रूसी शहरों पर हवाई हमले नहीं करेगा जो बातचीत की प्रक्रिया में शामिल हैं.

जेलेंस्की ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के दूतों स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद कहा, “अभी से लेकर Saturday के अंत तक और Sunday व Monday को भी, यूक्रेन मॉस्को पर हमले न करने के लिए तैयार है.”

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन उम्मीद करता है कि रूस भी कीव के संबंध में इसी तरह का कदम उठाएगा.

इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी के अनुसार, विटकोफ और कुशनर मॉस्को की यात्रा के बाद Sunday को कीव जाने की योजना बना रहे हैं.

इस बीच, क्रेमलिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने Sunday तड़के बताया कि रूसी President व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को में अमेरिकी दूतों स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के साथ बेहद खुली, रचनात्मक और गंभीर बातचीत की. उशाकोव ने कहा कि महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा एक औपचारिक कार्य बैठक के दौरान हुई और बाद में रात्रिभोज के समय अनौपचारिक रूप से भी बातचीत जारी रही.

पुतिन ने दोहराया कि रूस यूक्रेन से जुड़े मुद्दों का Political और कूटनीतिक समाधान खोजने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम जारी रखने को तैयार है.

उशाकोव के मुताबिक, रूसी पक्ष ने विशेष सैन्य अभियान के दौरान बन रही स्थिति का स्पष्ट और विस्तृत आकलन अमेरिकी प्रतिनिधियों के सामने रखा.

उन्होंने कहा, “खास तौर पर युद्ध क्षेत्र में रूसी सेना की प्रगति का उल्लेख किया गया. यह भरोसा भी जताया गया कि निर्धारित उद्देश्यों को हासिल किया जाएगा. साथ ही इस बात पर जोर दिया गया कि संघर्ष के मूल कारणों को समाप्त करना जरूरी है.”

उशाकोव ने बताया कि बातचीत केवल यूक्रेन संकट के समाधान तक सीमित नहीं रही. दोनों पक्षों ने आर्थिक मुद्दों और रूस-अमेरिका के बीच बड़े पैमाने पर संभावित आपसी लाभ वाली परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की.

उनके अनुसार, कुल मिलाकर यह वार्ता सही समय पर हुई और दोनों देशों के लिए काफी फायदेमंद रही. यह भी तय हुआ कि दोनों देशों के President आगे भी सीधे संपर्क में रहेंगे और विटकोफ तथा कुशनर के माध्यम से बातचीत जारी रहेगी. यह बैठक कुल 3 घंटे 10 मिनट तक चली.

उशाकोव ने कहा कि अमेरिकी दूतों ने आश्वासन दिया है कि वे अगले दिन कीव में होने वाली अपनी बैठकों के दौरान यूक्रेन संघर्ष के स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान को लेकर President पुतिन की ओर से साझा किए गए विचारों और आकलन को यूक्रेनी पक्ष तक पहुंचाएंगे.

एवाई/पीएम

Leave a Comment