रूस के राष्ट्रपति पुतिन को पीएम मोदी पर सर्वाधिक भरोसा, इसलिए की तारीफ: शाहनवाज हुसैन

New Delhi, 2 अक्टूबर . रूस के President व्लादिमीर पुतिन द्वारा Prime Minister मोदी के यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के प्रयासों की सराहना करने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पुतिन को पीएम मोदी पर सबसे ज्यादा भरोसा है.

उन्होंने कहा कि President पुतिन ने Prime Minister मोदी की सराहना इसलिए की है क्योंकि पीएम Narendra Modi पहले ऐसे नेता हैं, जिन्होंने रूस जाकर स्पष्ट रूप से कहा था कि हम बुद्ध के देश से आए हैं और हम युद्ध के पक्ष में नहीं हैं. Prime Minister ने दोनों देशों से युद्ध बंद करने की अपील की थी. उनकी यह प्रेरणा और उनका यह संदेश President पुतिन को बहुत अच्छा लगा.

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि President पुतिन Prime Minister Narendra Modi का बहुत सम्मान करते हैं और उन पर विश्वास करते हैं. दुनिया में अगर उन्हें सबसे ज्यादा किसी पर भरोसा है, तो वह Prime Minister मोदी हैं, इसलिए उन्होंने यह बात कही है.

वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में गड़बड़ियों को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन पर शाहनवाज हुसैन ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से बेवजह का प्रदर्शन है. विपक्ष के पास कोई काम नहीं है और कोई मुद्दा भी नहीं है.

उन्होंने कहा कि विपक्ष अच्छी तरह जानता है कि केंद्र Government बेहतरीन काम कर रही है. जब ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध से सभी देश प्रभावित हैं, तब भी India की अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है. इसका कारण Prime Minister Narendra Modi का बेहतरीन वित्तीय प्रबंधन है, जिसके चलते देश सही रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. अगर यही किसी दूसरी Government के हाथ में होता, तो आज देश का क्या हाल होता, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक चल रहा है, इसलिए विपक्ष को समझ नहीं आ रहा कि कौन सा मुद्दा उठाया जाए. जब ये लोग चुनाव में हार जाते हैं, तो अपनी जिम्मेदारी लेने के बजाय सारा दोष चुनाव आयोग पर थोप देते हैं.

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जब विपक्ष कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और Himachal Pradesh में जीत जाता है, तब चुनाव आयोग ठीक लगता है. लेकिन जब यही लोग हार जाते हैं, तो चुनाव आयोग और ईवीएम खराब हो जाते हैं.

उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन सिर्फ हताशा का नतीजा है. आम आदमी पार्टी दिल्ली में हार गई, इसलिए वह हताशा में है. कांग्रेस हर जगह हार रही है. कांग्रेस 99 बार चुनाव हार चुकी है, इसलिए उसे लगता है कि शतक लगने से पहले सारा ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ दिया जाए. इसी कारण वह इस तरह के प्रदर्शन करने की कोशिश कर रही है.

–

पीआईएम/एएस

Leave a Comment