Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

रूस के कामचटका क्षेत्र में भूकंप के जबरदस्‍त झटके, र‍िक्‍टर स्‍केल पर 6.9 दर्ज की गई तीव्रता

रूस के कामचटका क्षेत्र में भूकंप के जबरदस्‍त झटके, र‍िक्‍टर स्‍केल पर 6.9 दर्ज की गई तीव्रता

मॉस्‍को, 16 अक्टूबर . रूस के कामचटका प्रायद्वीप क्षेत्र में Friday तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस क‍िए गए. रूस की विज्ञान अकादमी की भूभौतिकी सेवा की कामचटका शाखा के मुताबिक, र‍िक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 6.9 दर्ज की गई. भूकंप के कारण हुए नुकसान या हताहतों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के हवाले से समाचार एजेंसी स‍िन्‍हुआ ने बताया क‍ि Friday को 03:35 (स्‍थानीय समयानुसार) पर रूस के ओजर्नोव्स्की से 76 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का केंद्र 143.2 किलोमीटर की गहराई पर था और शुरुआती आकलन के अनुसार यह 52.01 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 157.25 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था.

रूसी समाचार एजेंसी ‘टास’ की र‍िपोर्ट के अनुसार, भूकंप के झटके महसूस होने के बाद क्षेत्रीय प्रशासनिक केंद्र के कई निवासी एहतियात के तौर पर अपने घरों और अपार्टमेंट से बाहर निकल आए.

रिहायशी इमारतों के अंदर झूमर और लाइटें जोर-जोर से हिलने लगीं. स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके साफ तौर पर महसूस हुए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:35 बजे आए ये झटके करीब एक मिनट तक जारी रहे.

एनडीटीवी की र‍िपोर्ट के अनुसार, भूकंप के तुरंत बाद कोई सुनामी अलर्ट जारी नहीं किया गया. अमेरिकी नेशनल सुनामी वार्निंग सेंटर ने कहा कि झटकों के बाद कोई खतरा नहीं है.

कामचटका प्रायद्वीप ‘रिंग ऑफ फायर’ में टेक्टोनिक बेल्ट पर स्थित है, जो प्रशांत महासागर के अधिकांश हिस्से को घेरे हुए है और भूकंपीय गतिविधियों का एक हॉटस्पॉट है.

–

एवाई/एएस

Share