रूस और अन्य गैस निर्यातक देशों के साथ सहयोग बढ़ाएगा ईरान : हामिद बोवार्ड

तेहरान, 25 अक्टूबर . ईरान गैस के क्षेत्र में रूस और गैस निर्यातक देशों के मंच (जीईसीएफ) सदस्य देशों के साथ सहयोग बढ़ाने की तैयारी में है. ईरान के कार्यवाहक तेल मंत्री हामिद बोवार्ड ने कहा कि फोकस फील्ड डेवलपमेंट और निर्यात नीतियों में तालमेल पर रहेगा, जिस पर मॉस्को में होने वाले शिखर सम्मेलन में चर्चा होगी.
इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) के अनुसार, मंत्री हामिद Sunday को मॉस्को रवाना हुए. वे गैस निर्यातक देशों के मंच (जीईसीएफ) के राष्ट्राध्यक्षों और Government प्रमुखों के आठवें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. मंत्री हामिद ने कहा है कि गैस क्षेत्र में सहयोग का मुख्य फोकस गैस क्षेत्रों के विकास, गैस विनिमय और निर्यात नीतियों में बेहतर समन्वय पर होगा.
उन्होंने कहा कि ईरान इस सम्मेलन में अपने विचार और प्राथमिकताएं पेश करेगा. इसके साथ ही विभिन्न देशों के मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कर सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा करेगा.
बोवार्ड के मुताबिक, सम्मेलन में युद्ध के दौरान ऊर्जा ढांचे की सुरक्षा, गैस विनिमय को बढ़ावा देने, एक साझा गैस बाजार की संभावनाओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्यात नीतियों में तालमेल जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ईरान के रूस की ऊर्जा कंपनियों के साथ अच्छे संबंध हैं. गैस और ऊर्जा क्षेत्रों के विकास के लिए उनसे कई समझौते किए गए हैं और दोनों देशों के बीच गैस विनिमय को लेकर भी बातचीत चल रही है.
आईआरएनए के अनुसार, बोवार्ड ईरानी President के साथ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मॉस्को गए हैं. इसके अलावा वह मंच की 28वीं मंत्रिस्तरीय बैठक में भी शामिल होंगे, जो Monday को आयोजित होगी. इसके एक दिन बाद राष्ट्राध्यक्षों और Government प्रमुखों की बैठक होगी.
Sunday को जीईसीएफ की कार्यकारी बोर्ड बैठक भी आयोजित होने वाली थी, जिसकी अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय मामलों और व्यापार के लिए ईरान के उप तेल मंत्री अली-मोहम्मद मौसवी करेंगे. इसी दिन वरिष्ठ अधिकारियों की विशेष बैठक भी प्रस्तावित थी.
इन बैठकों का एक प्रमुख उद्देश्य शिखर सम्मेलन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अंतिम रूप देना है, जिसमें सम्मेलन की अंतिम घोषणा भी शामिल है.
आईआरएनए के अनुसार, गैस निर्यातक देशों का यह अंतर-Governmentी मंच दुनिया के गैस उत्पादक और निर्यातक देशों को एक साथ लाता है. यहां गैस बाजार की स्थिति, ऊर्जा सुरक्षा, मांग और आपूर्ति, एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) के रुझान और निवेश की जरूरतों जैसे विषयों पर चर्चा की जाती है.
इस मंच के 12 पूर्ण सदस्य देशों के पास दुनिया के कुल प्रमाणित प्राकृतिक गैस भंडार का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा है. ये देश वैश्विक व्यावसायिक गैस उत्पादन का करीब 38 प्रतिशत और दुनिया के कुल गैस निर्यात का लगभग 42 प्रतिशत हिस्सा रखते हैं.
–
एवाई/एबीएम


