
New Delhi, 27 अगस्त . भारतीय जनता पार्टी की सांसद धर्मशीला गुप्ता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मनुस्मृति को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने राहुल गांधी पर हिंदुओं को बांटने और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया.
दिल्ली में BJP MP ने से बातचीत करते हुए कहा, “राहुल गांधी का विवेक शून्य हो रहा है. उन्हें ये ध्यान नहीं है कि अब देश संविधान से चलता है. राहुल गांधी हिंदुओं को सदन में हिंसक बताते हैं और हिंदुओं को बांटने की कोशिश करते हैं, इसलिए वो मनुस्मृति की चर्चा कर रहे हैं, उसकी बुराई कर रहे हैं.”
उन्होंने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा, “अगर आप इतना मनुस्मृति की बात कर रहे हैं तो आप मुस्लिम बहनों को जो हिजाब पहनती हैं, उसका आप क्यों नहीं विरोध करते हैं? आप हिजाब का विरोध कीजिए, तीन तलाक का विरोध कीजिए.”
धर्मशीला गुप्ता ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi ने ट्रिपल तलाक को खत्म किया, मुस्लिम बहनों को आजादी दी, उनको अधिकार दिया, लेकिन आप तो हिंदू को ही बांटने का काम कर रहे हैं. आप विवेक और बुद्धि से बात कीजिए ताकि देश और दुनिया भी आपको नेता समझे. अभी तो आपका विवेक शून्य साबित हो रहा है.”
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा महिलाओं को साधने के लिए किए जा रहे वादों पर भी BJP MP ने पलटवार किया.
उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव ने महसूस किया है कि उत्तर प्रदेश की जनता उन्हें नकार रही है, इसलिए वे चुनावी नारे तैयार कर रहे हैं. लेकिन वे उत्तर प्रदेश की महिलाओं के बारे में क्यों चिंतित हैं? Prime Minister Narendra Modi और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ वहां की महिलाओं के बारे में पहले से चिंतित हैं. जब 2012 से 2017 तक सपा की Government सत्ता में थी तो उन्होंने तब महिलाओं के बारे में चिंता क्यों नहीं की? उस समय, वे केवल अपने परिवार के बारे में चिंतित थे.”
BJP MP ने आगे कहा, “अभी भी अखिलेश यादव आप डिंपल यादव और अपने परिवार की चिंता कीजिए. उत्तर प्रदेश की बहनें विकास के साथ हैं, सुशासन के साथ हैं और वहां डबल इंजन की Government है. पीएम मोदी और सीएम योगी की Government में वहां की महिलाएं सशक्त हो रही हैं, आत्मनिर्भर हो रही हैं और वह भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं.”
बिहार में छात्रों के प्रदर्शन पर भी धर्मशीला गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “छात्र हमारे भविष्य हैं. वे देश के भविष्य हैं और बिहार के भविष्य हैं. छात्रों के साथ जो भी गलत हुआ है, हमारी Government पूरी तत्परता से उस पर ध्यान दे रही है और उसका संज्ञान ले रही है. हम अपने बच्चों और छात्रों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे. थोड़ा धैर्य रखना जरूरी है. मैं अपने छात्रों से आग्रह और अनुरोध करना चाहती हूं कि वे घर लौट जाएं, अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और अपना भविष्य बनाएं.”
–
पीआईएम