
Mumbai ,13 अक्टूबर . भाजपा नेता राम कदम ने Actor आमिर खान के भतीजे इमरान खान की नागरिकता और India में किसी विदेशी नागरिक के Political विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के कानूनी नतीजों की जांच की मांग की. इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के विरोध-प्रदर्शन, राहुल गांधी के विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन की तुलना ‘शिव तांडव’ से करने पर प्रतिक्रिया दी. भाजपा नेता ने विपक्ष के Supreme Court तक प्रदर्शन को ‘काला दिन’ बताया. इसके साथ ही कहा कि राहुल गांधी को भगवान शिव के बारे में जानकारी नहीं है.
राम कदम ने से बातचीत में कहा, “आजादी के बाद पहली बार Political दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने Supreme Court तक मार्च किया. लगता है राहुल गांधी को उनके सलाहकारों ने नहीं बताया कि यह न्यायपालिका है, कार्यपालिका नहीं. विपक्ष और राहुल गांधी को Supreme Court और संविधान की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए था. कांग्रेस के शासन में एसआईआर हुई थी, तब कोई आवाज नहीं उठी. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बन रहा है, तो कांग्रेस को तकलीफ हो रही है. विपक्ष द्वारा Supreme Court तक निकाला जाने वाला मार्च इतिहास में ‘काला दिन’ के रूप में लिखा जाएगा.”
भाजपा नेता ने राहुल गांधी के विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन की तुलना ‘शिव तांडव’ से करने और इसे ‘शिव की बारात’ कहने की भी निंदा की. उन्होंने कहा, “भगवान शिव को लेकर दिए गए बयान से करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा है. एक ओर संविधान का अपमान कर रहे हैं और दूसरी तरफ Political तमाशे को ‘शिव तांडव’ से जोड़ रहे हैं. राहुल गांधी को भगवान शिव के बारे में कुछ नहीं पता है. जब चुनाव नजदीक आते हैं तो जनेऊ धारण कर लेते हैं. राहुल गांधी यह भी नहीं पता कि जनेऊ क्यों धारण किया जाता है. ‘शिव तांडव’ संहार का चक्र भी माना जाता है. दुर्भाग्य से विपक्ष ने Monday को संविधान का अपमान किया है.”
Actor इमरान खान की नागरिकता और सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन में भागीदारी को लेकर Mumbai Police से की गई किरीट सोमैया की शिकायत पर भाजपा नेता राम कदम ने कहा, “लोकतंत्र में हर व्यक्ति को विरोध करने का अधिकार है. लेकिन हमारे देश में ऐसे विरोध-प्रदर्शनों में विदेशी नागरिकों की क्या भूमिका है? हमने बार-बार देखा है कि देश का विपक्ष विरोध-प्रदर्शन करता है और जानबूझकर अशांति फैलाने की कोशिश करता है. आए दिन उनके बयानों को देखिए. जब India दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, तब वे देश की तुलना श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश में फैली अशांति से कर रहे हैं. किरीट सोमैया की शिकायत पर इमरान खान के खिलाफ Mumbai Police कड़ी कार्रवाई करेगी. कॉकरोच जनता पार्टी का नेता जब से अमेरिका से लौटा है, देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहा है.”
कदम ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के विरोध-प्रदर्शन पर कहा, “ठाकरे बंधुओं का Political तमाशा पूरे देश ने देखा. 1 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम सूची में दो बार हैं. 2.80 करोड़ मृत मतदाताओं के नाम भी सूची में हैं. ऐसे में क्या इनके लिए ठाकरे बंधु हस्ताक्षर अभियान चला रहे थे? 1952 से समय-समय पर एसआईआर होती रही है. जब पूर्व Prime Minister के कार्यकाल में एसआईआर हुई, तब ठाकरे बंधुओं ने क्यों नहीं आपत्ति जताई?”
–
ओपी/एबीएम