Skip to content
Friday, 27 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

राहुल गांधी और अखिलेश यादव को कई पीढ़ियों तक सत्ता की कुर्सी नहीं मिलेगी : साध्वी प्राची

राहुल गांधी और अखिलेश यादव को कई पीढ़ियों तक सत्ता की कुर्सी नहीं मिलेगी : साध्वी प्राची

सहारनपुर, 26 नवंबर . साध्वी प्राची ने यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कई पीढ़ियों तक इन्हें सत्ता की कुर्सी नहीं मिलने वाली है.

से बातचीत में साध्वी प्राची ने कहा कि मैं दावे के साथ कह रही हूं कि सत्ता परिवर्तन की बात जो अखिलेश यादव कर रहे हैं, उन्हें समझाओ कि जिन लोगों ने कारसेवकों पर गोलियां चलाईं, वे कभी सत्ता में नहीं आ सकते. 2027 के चुनाव के लिए मैदान में हैं तो अच्छी बात है, लेकिन मार्च में शपथ ग्रहण होगा, भाजपा की Government होगी, भाजपा का सीएम होगा. चुनाव जीतने के लिए कुछ भी बोलने से काम नहीं चलता, जनता का दिल जीतना पड़ता है. भाजपा ने दिल जीता है. विपक्ष भले ही अपना स्तर गिरा लें, कोई भी प्रोपेगेंडा खड़ा कर लें, बनेगी सिर्फ भाजपा Government.

उन्होंने कहा कि विपक्ष तो बांग्लादेशियों के वोट कटने से विलाप करते हैं, इनका नंबर नहीं आने वाला है. उन्होंने मुस्लिम आरक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग मुसलमानों के लिए आरक्षण की बात कर रहे हैं, मुझे सच में उनकी बुद्धि पर तरस आता है. मुसलमानों के लिए आरक्षण क्यों? जब देश को आजादी मिली, तब Pakistan सजाकर क्यों दिया गया था. ऊपर से कांग्रेस ने 55 करोड़ रुपए भी दिए. भारतीयों और सनातनियों के खिलाफ शुरू से ही भेदभाव और सौतेलेपन वाला बर्ताव किया जाता रहा है.

साध्वी प्राची ने कहा कि कांग्रेस ने भारतीयों और सनातनियों के साथ सौतेली संतानों जैसा व्यवहार किया है. कांग्रेस की यह साजिश, जो शुरू से चली आ रही है, आज उसकी सच्चाई सामने आ रही है कि वे मुसलमानों के लिए आरक्षण की मांग कर रही है. पिछड़ों के हक काट रही है. मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति की वजह से, कांग्रेस ने देश की आजादी के बाद मुसलमानों को मेहमानों की तरह रखा है.

यूपी चुनाव को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव की घोषणा पर प्राची ने कहा कि यूपी में भाजपा की Government आएगी. अपराधियों पर नकेल कसने के लिए भाजपा ही है, अपराध-मुक्त प्रदेश जनता को दे रही है.

गठबंधन पर सपा-कांग्रेस नेताओं के बयान पर प्राची ने कहा कि मैं इन लोगों का नाम नहीं लेना चाहती हूं, ये तो देश में गृहयुद्ध कराने के लिए कुछ भी कर सकते हैं. जनता सब समझ रही है.

ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर प्राची ने कहा कि विपक्षी कितने भी हथकंडे अपना लें, कितने भी मोर्चे बना लें, भाजपा की Government ही बनेगी. कांग्रेस ने तो संविधान के परखच्चे उड़ा दिए हैं. अब वे ‘संविधान यात्रा’ निकाल रहे हैं. कौन जानता है कि कांग्रेस आगे और क्या-क्या यात्राएं निकालेगी, लेकिन याद रखिए, भारतीय जनता पार्टी की Government आएगी, इसे कोई रोक नहीं पाएगा.

–

डीकेएम/एबीएम

Share