
वायनाड, 25 सितंबर . चुनाव आयोग (ईसीआई) में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर मतभेद की मीडिया रिपोर्ट के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है. इस बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने Friday को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा.
भाजपा के इस बयान पर कि कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पाती तो चुनाव की वैधता पर सवाल उठाती है, प्रियंका ने कहा कि भाजपा को ‘घटिया बहाने’ बनाना बंद करना चाहिए.
संसदीय क्षेत्र वायनाड में पत्रकारों से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, “यह बहुत ही पुरानी और कमजोर कहानी है. तथ्य हैं और सबूत हैं. यह पूरे देश के सामने है. मेरे भाई (राहुल गांधी) ने कई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे दिखाया है. उन्होंने सबूत सामने रखे हैं. अब यह बिल्कुल साफ है कि 13 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए हैं.”
उन्होंने कहा, “यह एक लचर बहाना है और भाजपा को ऐसे बहाने बनाना बंद करना चाहिए. अगर वे चुनावों में गड़बड़ी कर रहे हैं और अगर उनका नेतृत्व चुनाव आयोग से यह काम करा रहा है, तो यह देशद्रोह का काम है और उन्हें इसके बारे में पता होना चाहिए और इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए.”
कांग्रेस नेता ने भाजपा पर चुनावों में धांधली कर ‘ओवरकॉन्फिडेंट’ होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “अगर वे (भाजपा) ऐसा कर रहे हैं तो वे इसे कह क्यों नहीं सकते? वे किस बात से डरते हैं? कितने साल हो गए हैं कि वे चुनावों में धांधली कर रहे हैं? स्वाभाविक है कि वे हर समय इतने ओवरकॉन्फिडेंट रहते हैं.”
इससे एक दिन पहले Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र Government पर तीखा हमला बोला था. उन्होंने ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देकर वोट चोरी के मामले में Governmentी गवाह बनने की बात कही थी.
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया था. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए उन्होंने कहा था, “आपने जो किया है वह देशद्रोह के बराबर है. यह संविधान और देश के कानूनी ढांचे पर हमला है. हम India में लोकतंत्र को नष्ट नहीं होने देंगे और चुप नहीं बैठेंगे. जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें कभी न कभी सजा जरूर मिलेगी.”
–
वीकेयू/वीसी