Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अन्य खेल,खेल

राही सरनोबत: वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली देश की पहली महिला शूटर

राही सरनोबत: वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली देश की पहली महिला शूटर

New Delhi, 29 अक्टूबर . राही सरनोबत एक भारतीय स्पोर्ट शूटर हैं. वे 25 मीटर पिस्टल इवेंट की विशेषज्ञ हैं. सरनोबत ने एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, दक्षिण एशियाई खेल, विश्व कप और कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में देश के लिए गोल्ड जीते हैं.

राही सरनोबत का जन्म 30 अक्टूबर 1990 को कोल्हापुर, Maharashtra में हुआ था. Friday को अपना 36वां जन्मदिन मना रहीं सरनोबत का पूरा नाम राही जीवन सरनोबत है. स्कूल के दिनों में सरनोबत को एनसीसी ट्रेनिंग के दौरान फायरआर्म्स (बंदूक, पिस्तौल) से परिचित कराया गया था.

उन्होंने कम उम्र से ही फायरआर्म्स चलाने में अपनी दक्षता दिखाई. एक स्पोर्ट के तौर पर शूटिंग में उनकी दिलचस्पी तब बढ़ी, जब उनकी स्कूल सीनियर तेजस्विनी सावंत ने 2006 कॉमनवेल्थ गेम्स में शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता. सरनोबत को शुरुआती दिनों में सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ा था. Mumbai में ट्रेनिंग के लिए जाने के बाद उन्हें बेहतर सुविधाएँ मिलीं.

सरनोबत ने पुणे में 2008 के कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में 25 मीटर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था. इस सफलता ने उन्हें न सिर्फ लोकप्रियता दी, बल्कि बड़े मंचों के रास्ते भी खोले. इसके बाद उन्होंने दिल्ली में 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में व्यक्तिगत इवेंट में सिल्वर के अलावा अनीसा सैय्यद के साथ 25 मीटर पिस्टल पेयर्स इवेंट में गोल्ड मेडल जीता.

इस महिला निशानेबाज ने फोर्ट बेनिंग में 2011 वर्ल्ड कप में 25 मीटर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता. इस सफलता ने उन्हें ओलंपिक में कोटा दिलाया. वह 25 मीटर पिस्टल इवेंट में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं. 2012 के लंदन ओलंपिक में 25 मीटर पिस्टल इवेंट के क्वालीफिकेशन राउंड में वह 19वें स्थान पर रहीं और फाइनल में आगे नहीं बढ़ पाईं.

सरनोबत ने चांगवोन में 2013 वर्ल्ड कप में 25 मीटर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता. वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतने वाली वह India की पहली पिस्टल शूटर बनीं. तेहरान में 2013 एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने अनीसा सैय्यद और सुरभि पाठक के साथ 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता.

उन्होंने ग्लासगो में 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में 25 मीटर पिस्टल इवेंट में गोल्ड और उसी साल इंचियोन में 2014 एशियन गेम्स में 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीते थे. यहाँ सरनोबत की टीम में अनीसा सैय्यद और हीना सिद्धू थीं.

गुवाहाटी में 2016 के दक्षिण एशियाई खेलों में उन्होंने अनीसा सैय्यद और अन्नू राज सिंह के साथ 25 मीटर पिस्टल इंडिविजुअल और टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीते. पालेमबांग में 2018 के एशियन गेम्स में 25 मीटर पिस्टल इवेंट जीतने के बाद, वह एशियन गेम्स में शूटिंग में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं. सरनोबत ने New Delhi में 2021 वर्ल्ड कप में 25 मीटर पिस्टल इवेंट में सिल्वर मेडल जीता और बाद में ओसिजेक में वर्ल्ड कप में उसी इवेंट में गोल्ड मेडल जीता. सरनोबत ने एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लिया था, लेकिन पदक से चूक गई थीं.

एक शूटर के तौर पर सरनोबत का करियर सफलता से भरपूर रहा है. वह अभी Maharashtra Government में डिप्टी कलेक्टर (राजस्व) के पद पर काम कर रही हैं. उन्हें 2018 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

–

पीएके

Share