Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और गृह मंत्री समेत कई नेताओं ने सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें अर्पित की पुष्पांजलि

President, उपPresident और गृह मंत्री समेत कई नेताओं ने सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें अर्पित की पुष्पांजलि

New Delhi, 31 अक्टूबर . सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर President द्रौपदी मुर्मू, उपPresident सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. Saturday सुबह सभी नेता New Delhi के सरदार पटेल चौक पर पहुंचे, जहां उन्होंने पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए.

President द्रौपदी मुर्मू ने New Delhi के सरदार पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 151वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने President भवन के गणतंत्र मंडप में सरदार पटेल को पुष्पांजलि भी अर्पित की.

राष्ट्रीय एकता दिवस के शुभकामना संदेश में President ने कहा, “‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं. स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी और आधुनिक India के प्रमुख शिल्पकार के रूप में उनका योगदान अविस्मरणीय है. उन्होंने देश के एकीकरण और सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई. देश की एकता और अखंडता में उनके अतुलनीय योगदान के सम्मान में उनकी जयंती को हम ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाते हैं. मेरी कामना है कि उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर सभी देशवासी विकसित India के निर्माण हेतु संकल्पबद्ध होकर कार्य करें.”

इसी तरह, उपPresident सीपी राधाकृष्णन ने New Delhi के सरदार पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए.

उपPresident ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “New Delhi के सरदार पटेल चौक पर, India के ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दिन को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. सरदार पटेल का असाधारण जीवन और उनकी विरासत, राष्ट्रीय एकता, अटूट संकल्प और निस्वार्थ सेवा की शक्ति का एक स्थायी प्रमाण है.”

उन्होंने कहा, “इस महत्वपूर्ण अवसर पर, देश राष्ट्र-निर्माण में उनके महान योगदान को कृतज्ञता के साथ याद करता है और उस महान दूरदर्शी को श्रद्धांजलि अर्पित करता है, जिनकी विरासत आज भी एकता और प्रगति की दिशा India की यात्रा का मार्गदर्शन कर रही है.”

गृह मंत्री अमित शाह, Union Minister हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने भी पटेल चौक पर वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की.

शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आधुनिक India के शिल्पकार, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन व समस्त देशवासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं. सरदार साहब ने अपने अदम्य साहस और दूरदर्शिता से रियासतों में बंटे देश को एक सूत्र में पिरोकर मजबूत India की नींव रखी और अखिल भारतीय सेवाओं की आधारशिला रखकर देश की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ आधार दिया. खेड़ा और बारडोली सत्याग्रह के माध्यम से किसानों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष जनसेवा और नेतृत्व का अनुपम उदाहरण है.”

उन्होंने आगे लिखा, “राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले सरदार साहब का त्याग, समर्पण और राष्ट्रप्रेम हर एक देशवासी को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण की दिशा में प्रेरित करता रहेगा.”

–

डीसीएच/

Share