वाराणसी में सिपाही को गोली मारने वाले दो और आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

वाराणसी, 31 अक्टूबर . वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में Police टीम पर फायरिंग कर constable अमित शुक्ला को गोली मारने के मामले में Police ने दो और बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अंजनी झा और राजू तिवारी के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले बदमाशों ने असलहा बरामदगी के दौरान Police टीम पर फायरिंग कर दी थी. जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है. Police ने उन्हें उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है. उनके पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए अवैध असलहे भी बरामद किए गए हैं.
इससे पहले Police ने Friday रात लोटूबीर के पास हुई मुठभेड़ में एक अन्य आरोपी राज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया था. उसके पैर में गोली लगी थी. Police अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.
डीसीपी गौरव बंसवाल ने बताया कि Friday शाम लंका थाने की क्राइम टीम के चार Policeकर्मी असलहा तस्करी से जुड़े संदिग्धों की तलाश में सुंदरपुर स्थित आशुतोष नगर कॉलोनी पहुंचे थे. Police टीम ने मौके से दो युवकों को पकड़कर पूछताछ शुरू की. इसी दौरान एक युवक ने अचानक Policeकर्मियों पर फायरिंग कर दी. इस हमले में constable अमित शुक्ला को पेट, पीठ और हाथ में तीन गोलियां लगीं. गंभीर रूप से घायल सिपाही को तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
घटना के बाद Police ने आरोपियों की तलाश में कई टीमें गठित कीं. पीछा करने के दौरान लोटूबीर के पास Police की बदमाशों से मुठभेड़ हुई. इसमें राज विश्वकर्मा को गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसके दो साथी फरार हो गए थे.
पूछताछ में आरोपियों ने Police को बताया कि वारदात में इस्तेमाल किए गए अवैध असलहे उन्होंने सामने घाट इलाके में एक सुनसान स्थान पर छिपाए हैं. इस जानकारी के आधार पर Police की विशेष टीम अंजनी झा और राजू तिवारी को लेकर हथियारों की बरामदगी के लिए मौके पर पहुंची.
Police के मुताबिक, बरामदगी के दौरान दोनों आरोपियों ने पहले से छिपाए गए असलहे निकालकर Police टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. Police ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
–
एसएके/पीएम


