Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा : मुख्यमंत्री योगी

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा : Chief Minister  योगी

Lucknow, 31 अक्टूबर . यूपी के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग जिन्ना को अपना आदर्श मानते हैं, वे कभी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के अनुयायी नहीं हो सकते. सरदार पटेल का सच्चा अनुयायी वही हो सकता है जिसके मन में राष्ट्रवाद का भाव हो और जो India की एकता, सुरक्षा व संप्रभुता को सर्वोपरि रखता हो. समाज को जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने का प्रयास करने वाले विभाजनकारी तत्व देश की प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर आक्रांताओं को आमंत्रित करते हैं.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Thursday को राजधानी Lucknow के जीपीओ स्थित पटेल पार्क में ‘लौह पुरुष’, ‘India रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए यह ओजस्वी विचार व्यक्त किए. इस दौरान उन्होंने पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई. Chief Minister ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi की प्रेरणा से 2014 के बाद से पूरा देश 31 अक्टूबर को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मना रहा है.

उन्होंने कहा कि इस वर्ष सरदार पटेल की 151वीं जयंती विशेष है, क्योंकि डबल इंजन की Government उनके 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनकी स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए हर जनपद में एक ‘एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ का गठन करने जा रही है. इसका शुभारंभ आज ही होने जा रहा है, जिससे उत्तर प्रदेश का कोई भी युवा बेरोजगार नहीं रहेगा और उसकी स्किलिंग व रोजगार की व्यवस्थित व्यवस्था होगी.

सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए Chief Minister ने कहा कि उनका जन्म Gujarat के एक छोटे से गांव करमसद, नडियाद में हुआ था. आज Prime Minister मोदी दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के रूप में Gujarat के केवड़िया में सरदार सरोवर के तट पर उनकी स्मृतियों को जीवंत कर रहे हैं. यह विशाल प्रतिमा उनके उस विराट व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व करती है, जिन्होंने 563 से अधिक रियासतों को भारतीय गणराज्य का अभिन्न हिस्सा बनाया था.

Chief Minister ने स्वतंत्रता के समय जूनागढ़ और हैदराबाद रियासतों की आनाकानी का जिक्र करते हुए बताया कि जब सरदार पटेल ने सख्त चेतावनी दी कि ‘बातों से नहीं मानोगे तो हमें दूसरा तरीका भी अपनाना आता है’, तो जूनागढ़ का नवाब अपने बच्चों तक को छोड़कर Pakistan भाग गया. इसी तरह, हैदराबाद का निजाम जो हिंदुओं, सिखों, बौद्धों और जैनियों का कत्लेआम और धर्मांतरण कराता था, उसे भी लौह पुरुष की चेतावनी के बाद भागने पर मजबूर होना पड़ा.

Chief Minister ने कश्मीर मुद्दे पर तत्कालीन Prime Minister पंडित जवाहरलाल नेहरू पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि नेहरू ने कश्मीर का मामला अपने पास रखा, जिसके परिणामस्वरूप कबाइलियों के हमले में पाक अधिकृत कश्मीर आज भी Pakistan के कब्जे में है और वहां हिंदुओं व सिखों का व्यापक कत्लेआम हुआ. Chief Minister ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के कड़े विरोध के बावजूद पंडित नेहरू ने कश्मीर में धारा 370 लागू करने का पाप किया. लेकिन ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के शिल्पी Prime Minister मोदी के मार्गदर्शन में गृह मंत्री अमित शाह ने धारा 370 को सदैव के लिए दफन कर दिया और कश्मीर को India का पूर्ण हिस्सा बना दिया.

उन्होंने कहा कि अब India में दो कानून नहीं चलेंगे, बल्कि एक देश में एक प्रधान, एक विधान और एक निशान ही चलेगा. यही सरदार पटेल और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का India है. राष्ट्रीय एकता को मिल रही चुनौतियों पर आगाह करते हुए Chief Minister ने कहा कि जब हम जाति, क्षेत्र या भाषा के नाम पर बंटते हैं, तो समाज की स्टेमिना और प्रतिरोधक क्षमता समाप्त हो जाती है. ठीक उसी तरह जैसे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर बीमारियां घेर लेती हैं. यही कमजोरियां आक्रांताओं को हमला करने के लिए आमंत्रित करती हैं.

उन्होंने आह्वान किया कि India की संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने और देश की एकता व अखंडता को चुनौती देने वाले कुत्सित प्रयासों का मिलकर मुकाबला करना ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस अवसर पर Chief Minister योगी ने विधायक शशांक वर्मा और उनके स्वर्गीय पिता पटेल रामकुमार वर्मा के प्रयासों की सराहना की.

कार्यक्रम के दौरान विधायक शशांक वर्मा ने प्रसिद्ध चित्रकार शैलेंद्र उत्तम द्वारा गेहूं के दाने से निर्मित सरदार पटेल का एक अद्भुत चित्र Chief Minister को भेंट किया. Chief Minister ने अन्य अतिथियों के साथ ‘पटेल स्मारिका 2026’ का विमोचन भी किया.

विकेटी/पीएम

Share