राम गोविंद चौधरी समाजवादी विचारों के ‘प्रकाश-स्तंभ’ थे : अखिलेश यादव

Lucknow, 26 सितंबर . Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी के निधन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक जताते हुए उन्हें समाजवादी विचारधारा का ‘प्रकाश-स्तंभ’ बताया.

अखिलेश यादव ने कहा कि चौधरी ने महान स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी मार्गदर्शक जय प्रकाश नारायण तथा पूर्व Prime Minister चंद्रशेखर की अगुवाई में समाजवादी मूल्यों, सिद्धांतों और लक्ष्यों की मशाल सदैव प्रज्ज्वलित रखी.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने Saturday को जारी विस्तृत शोक संदेश में कहा कि बलिया की क्रांतिकारी धरती से छात्र राजनीति के कठिन मार्ग से निकलकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तक पहुंचे राम गोविंद चौधरी की आवाज और उनके तर्कों का सदन में हमेशा सम्मान हुआ. सामाजिक न्याय के पुरोधा के रूप में वह जीवनभर संघर्षरत रहे और उन्होंने जनपक्ष को हमेशा सबसे पहले और ऊपर रखा.

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता के रूप में राम गोविंद चौधरी ने उस समय भी अपनी आवाज बुलंद रखी, जब सदन में सपा के 50 विधायक भी नहीं थे. जब गोविंद चौधरी सदन में बोलते थे तो पूरा सदन उन्हें शांति और गंभीरता से सुनता था. उनके प्रखर वाचन और सत्यनिष्ठा से सदन सीख भी लेता था.

सपा अध्यक्ष ने कहा कि राम गोविंद चौधरी की जमीनी पकड़ और जनता से गहरे जुड़ाव ने उन्हें सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक सामाजिक राजनीति की एक सक्रिय पाठशाला बना दिया था. उन्होंने संवैधानिक, लोकतांत्रिक, समाजवादी और पंथनिरपेक्ष मूल्यों की रक्षा के साथ स्वतंत्रता, समता तथा व्यक्ति की गरिमा और प्रतिष्ठा के लिए निर्भय होकर संघर्ष करने की सीख दी.

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा में एक सशक्त समाजवादी नेतृत्व के रूप में राम गोविंद चौधरी की भूमिका सदैव एक दिग्दर्शक की रही. ‘नेताजी’ मुलायम सिंह यादव और राम गोविंद चौधरी का साथ समाजवादी संकल्पों की पूर्ति के संघर्ष में हमेशा एकजुट रहा. राम गोविंद चौधरी का जाना समाजवादी आंदोलन के लिए बड़ी क्षति है. अब पार्टी के कार्यकर्ताओं और समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने ‘बड़ों के लक्ष्यों’ की पूर्ति के लिए पूरे समर्पण और संकल्प के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ें.

अखिलेश यादव ने अपने संदेश के अंत में राम गोविंद चौधरी को पुन: भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचार और संघर्ष समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा बने रहेंगे.

—

विकेटी/वीकेयू

Leave a Comment