रांची में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोती, भाजपा नेताओं ने जताया विरोध

रांची, 28 सितंबर . रांची के हरमू इलाके में Sunday देर रात असामाजिक तत्वों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोत दी और उसे क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया. घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता देर मौके पर पहुंचे और घटना पर विरोध जताया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा की साफ-सफाई की.

प्रतिमा को स्वच्छ जल से धोने के बाद माल्यार्पण किया गया. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की. मौके पर पहुंचे पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि India की अखंडता, एकता और राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन और विचार सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं.

उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है. उन्होंने राज्य Government से दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि राष्ट्रनायकों के सम्मान से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है.

Jharkhand भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने भी घटना की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश की एकता और अखंडता के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले महान राष्ट्रीय नेताओं में शामिल थे. उनकी प्रतिमा का अपमान सिर्फ एक प्रतिमा का अपमान नहीं, बल्कि उनके विचारों और राष्ट्रीय चेतना के प्रतीक के प्रति अनादर है.

उन्होंने कहा कि प्रतिमा पर कालिख पोतने जैसी घटना से डॉ मुखर्जी के विचारों को खत्म नहीं किया जा सकता. लोकतंत्र में विचारों का मुकाबला विचारों से होना चाहिए, इस तरह की घटनाओं से नहीं. प्रतुल शाहदेव ने कहा कि घटना कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े करती है. Police प्रशासन को आसपास लगे cctv कैमरों के फुटेज की जांच कर घटना में शामिल लोगों की पहचान करनी चाहिए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए.

घटना के बाद इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने Police और प्रशासन से cctv फुटेज खंगालकर दोषियों की पहचान करने और जल्द कार्रवाई करने की मांग की है.

–

एसएनसी/एएस

Leave a Comment