राम गोविंद चौधरी के निधन पर सपा सांसदों ने जताया शोक, बोले- ‘यह बलिया और यूपी की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति’

Lucknow, 26 सितंबर . उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी के निधन पर पार्टी सांसदों ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि राम गोविंद चौधरी का दुनिया से जाना बलिया और उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है.

Samajwadi Party के सांसद अवधेश प्रसाद ने से कहा, “राम गोविंद चौधरी अब हमारे बीच नहीं रहे. उनका जीवन संघर्षों से भरा था. वे पहली बार 1977 में चुने गए थे. जब देश में आपातकाल लगा था, तब उन्होंने लगभग 14 महीने जेल में बिताए थे. हम भी जेल में थे. वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आह्वान पर आंदोलन में शामिल हुए थे.”

अवधेश प्रसाद ने कहा कि उनका जीवन शोषितों, अन्याय के शिकार लोगों, मजदूरों, किसानों, छात्रों और युवाओं के संघर्ष के लिए समर्पित था. वे हमेशा पार्टी के प्रति वफादार रहे. उन्होंने पार्टी को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर उसकी जड़ें मजबूत करने के लिए काम किया. चाहे वे नेता प्रतिपक्ष के रूप में रहे, चाहे शासन में मंत्री के रूप में रहे, इनकी अपनी अलग छवि और पहचान थी.

सांसद ने कहा कि अखिलेश यादव आज राम गोविंद चौधरी के निधन पर यहां पहुंचे थे. हम लोग भी यहां आए थे. अवधेश प्रसाद ने कहा, “राम गोविंद चौधरी पार्टी के प्रति वफादार थे और अखिलेश यादव इन पर बड़ा भरोसा करते थे. उनके बीमार रहने के समय इलाज के लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अथक प्रयास किए थे, लेकिन उनका समय पूरा हो चुका था और वे चले गए.”

Samajwadi Party के सांसद राजीव राय ने कहा, “यह बलिया और उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है. मुझे पूर्व Prime Minister चंद्रशेखर की उपस्थिति में नेताजी के मार्गदर्शन में और रामसेवक के साथ राम गोविंद चौधरी के साथ काम करने का मौका मिला. वे मेरे पिता के बहुत करीबी दोस्त भी थे.”

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने भी राम गोविंद चौधरी के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने कहा, “राम गोविंद चौधरी ‘बागी बलिया’ से थे, जो समाजवादी राजनीति के गढ़ के तौर पर पूरे देश में मशहूर है और जहां से चंद्रशेखर जी भी आए थे. Samajwadi Party के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव Government में मंत्री और बलिया से आठ बार विधायक के तौर पर उनका योगदान मिसाल रहा है. राम गोविंद चौधरी का जाना उत्तर प्रदेश की राजनीति और समाजवादी आंदोलन के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है.”

‘आप’ नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल और अपने साथियों की ओर से मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार, चाहने वालों और उनके निधन से गहरे दुख में डूबे सभी लोगों को इस क्षति को सहने की शक्ति दें.

–

डीसीएच/

Leave a Comment