Skip to content
Friday, 27 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

‘रामायण’ विवाद: Supreme Court ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, सीजेआई बोले-‘पहले ही रिलीज हो चुकी है फिल्म’

‘रामायण’ विवाद: Supreme Court ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, सीजेआई बोले ‘पहले ही रिलीज हो चुकी है फिल्म’

‘रामायण’ विवाद: Supreme Court ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, सीजेआई बोले-‘पहले ही रिलीज हो चुकी है फिल्म’

New Delhi, 27 नवंबर . रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर शुरू हुआ विवाद अब Supreme Court में है. फिल्म में महर्षि वाल्मीकि की रामायण के मूल तथ्यों से छेड़छाड़ और भ्रामक प्रचार के जरिए दर्शकों के साथ धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए दायर जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई थी. हालांकि, Supreme Court ने इस मामले में तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया.

सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) ने फिल्म के पहले ही रिलीज हो जाने का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग इसे देखना चाहते थे, वे देख चुके हैं. वहीं, याचिकाकर्ता के वकील ने फिल्म में कई तथ्यों को गलत तरीके से दिखाए जाने की दलील दी. इस पर जस्टिस बागची ने कहा कि फिल्म बनाने वालों ने महाकाव्य को अपनी समझ के अनुसार पेश किया है. अगर याचिकाकर्ता की रामायण को लेकर अलग समझ है, तो वह भी उस पर फिल्म बना सकते हैं. अदालत ने वकील से कहा कि कोर्ट का समय बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए.

दरअसल, मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर की ओर से दायर जनहित याचिका से जुड़ा है. उन्होंने 19 नवंबर को Supreme Court में याचिका दाखिल की थी. याचिका में फिल्म के निर्माताओं और इससे जुड़े कई लोगों के साथ-साथ केंद्र Government के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को भी प्रतिवादी बनाया गया है. इसमें प्राइम फोकस स्टूडियोज, मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स, निर्माता नमित मल्होत्रा और यश, निर्देशक नितेश तिवारी तथा लेखक श्रीधर राघवन और श्रेयस जैन के नाम शामिल हैं.

याचिकाकर्ता का आरोप है कि फिल्म का प्रचार महर्षि वाल्मीकि की रामायण पर आधारित बताकर किया गया जबकि फिल्म में दिखाई गई कुछ बातें मूल ग्रंथ के तथ्यों से अलग हैं. इस विवाद को केवल धार्मिक भावनाओं से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए बल्कि इसे कथित व्यावसायिक धोखाधड़ी के मामले में भी जोड़ना चाहिए.

बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण: पार्ट 1’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में हैं. फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इससे पहले 22 नवंबर को गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फिल्म को ब्रिक्स फिल्म खंड की उद्घाटन फिल्म के रूप में भी प्रदर्शित किया गया था.

–आईएएनएल

पीके/पीएम

Share