Skip to content
Thursday, 5 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

‘रामायण’ की रिलीज पर अनुपम खेर ने जताया गर्व, बोले-भारतीय संस्कृति को मिला बड़ा मंच

‘रामायण’ की रिलीज पर अनुपम खेर ने जताया गर्व, बोले भारतीय संस्कृति को मिला बड़ा मंच

‘रामायण’ की रिलीज पर अनुपम खेर ने जताया गर्व, बोले-भारतीय संस्कृति को मिला बड़ा मंच

Mumbai , 5 नवंबर . नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ Thursday को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसकी चारों ओर प्रशंसा हो रही है. इसी कड़ी में Actor अनुपम खेर ने भी फिल्म के वैश्विक स्तर पर रिलीज होने पर गर्व जताया.

Actor ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि स्वीडन के स्टॉकहोम में वह फिल्म के प्रीमियर में शामिल होंगे. उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी और फिल्म के दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचने पर सफलता की कामना की.

वीडियो में अनुपम ने कहा, “जय श्री राम. आज रामायण दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. मेरा सौभाग्य है कि Thursday शाम मैं स्वीडन के स्टॉकहोम में रामायण के प्रीमियर में शामिल हो रहा हूं.”

फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया को लेकर अनुपम खेर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह देखकर मुझे बहुत खुशी होती है कि भारतीय सिनेमा और हमारी संस्कृति को दुनिया भर में इतने बड़े मंच पर पेश किया जा रहा है. मुझे गर्व है कि मेरा किरदार जटायु फिल्म के मुख्य आकर्षणों में से एक है.”

अनुपम ने भगवान राम और रावण के चित्रण पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कहानियों को इस तरह पेश किया जा रहा है कि वह दर्शकों के दिलों को छू रही हैं. Actor ने कहा, “मैं रामायण से जुड़े सभी कलाकारों, तकनीशियनों, निर्माताओं, वितरकों और उन सभी लोगों को बधाई देना चाहूंगा, जिन्होंने इस महान फिल्म की सफलता में योगदान दिया है. आज हमारी फिल्म दुनिया भर में रिलीज हो रही है. मैं आप सभी को रामायण की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. जय श्री राम सियावर रामचंद्र की जय! जय! जय!.”

अनुपम खेर ने नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ में महान गिद्ध राजा और दिव्य देवता जटायु को अपनी आवाज दी है. बहुप्रतीक्षित पौराणिक महाकाव्य भारतीय सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज हो गई है.

–

एनएस/पीएम

Share