
अमरावती, 23 अगस्त . आंध्र प्रदेश के Governor एस. अब्दुल नजीर और Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू ने Sunday को आंध्र राज्य के पहले Chief Minister ‘आंध्र केसरी’ तंगुतुरी प्रकाशम पंतुलु को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी.
Governor अब्दुल नजीर ने कहा कि मद्रास प्रेसिडेंसी के प्रीमियर और आंध्र राज्य के पहले Chief Minister रहे प्रकाशम पंतुलु एक निडर स्वतंत्रता सेनानी, जाने-माने राष्ट्रवादी और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अहम योगदान दिया. उनका साहस, देशभक्ति और देश के लिए निस्वार्थ सेवा आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी.
Chief Minister चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पोस्ट में कहा, “सादगी, ईमानदारी, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और अपने सिद्धांतों के लिए किसी का भी सामना करने का साहस प्रकाशम पंतुलु की पहचान थी. वे जन-कल्याण के लिए समर्पित थे और तेलुगु लोगों के साहस और वीरता के प्रतीक ‘आंध्र केसरी’ के रूप में जाने जाते थे. प्रकाशम पंतुलु की जयंती के अवसर पर, आइए हम उस महान व्यक्तित्व और उनके साहसी संघर्षों को याद करें. उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें.”
उप Chief Minister पवन कल्याण ने भी प्रकाशम पंतुलु को श्रद्धांजलि दी और कहा कि हिम्मत उनका हथियार थी और जनसेवा उनका मकसद.
उन्होंने कहा, “तेलुगु लोगों के स्वाभिमान के प्रतीक, आंध्र केसरी तंगुतुरी प्रकाशम पंतुलु गारू ने देश की आजादी के लिए जो हिम्मत दिखाई, लोगों के लिए जो त्याग किया और मूल्यों के प्रति उनकी जो अटूट प्रतिबद्धता रही, वह हमेशा प्रेरणा देती रहेगी.”
पवन कल्याण ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “मद्रास प्रेसिडेंसी के चीफ मिनिस्टर और आंध्र राज्य के पहले Chief Minister के तौर पर जनसेवा के लिए समर्पित उनका जीवन हमारे लिए एक मिसाल है. आंध्र केसरी की जयंती के मौके पर मैं उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.”
पूर्व Chief Minister और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने प्रकाशम पंतुलु को एक महान आत्मा बताया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए निडर होकर और अपनी जान जोखिम में डालकर लड़ाई लड़ी. उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता तेलुगु लोगों के साहस के प्रतीक हैं.
जगन ने कहा कि आंध्र राज्य के पहले Chief Minister के तौर पर उन्होंने जन-कल्याण और राज्य की तरक्की के लिए मजबूत नींव रखी, उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा.
–
ओपी/पीएम