दक्षिण बंगाल में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने समुद्र में न जाने की दी सलाह

कोलकाता, 23 अगस्त . बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का एक नया क्षेत्र बना है, जिससे Monday से दक्षिण पश्चिम बंगाल के जिलों में और बारिश होगी. कोलकाता में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने Sunday को कहा कि इसके असर से कोलकाता में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी.

मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून ट्रफ सक्रिय है और इस वजह से अभी बारिश से कोई राहत नहीं मिलेगी.

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों से सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बना हुआ है. यह समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है. इसके असर से Sunday सुबह बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना. इसके अलावा, मानसून ट्रफ भी सक्रिय है. यह पंजाब, उत्तर प्रदेश, Madhya Pradesh और Jharkhand से होते हुए दीघा तक और फिर बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है. इसके असर से Monday को दक्षिण बंगाल के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.”

कोलकाता में Monday तक कहीं-कहीं बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है, साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पूर्वी बर्दवान, पश्चिमी बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया जिलों के लिए भी यही अनुमान लगाया गया है. हालांकि, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर और झाड़ग्राम समेत कुछ ज़िलों में भारी बारिश हो सकती है.

Monday को पुरुलिया, बांकुरा और झाड़ग्राम जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इन जिलों में Tuesday तक कहीं-कहीं बारिश होती रहेगी. हालांकि, Tuesday से कोलकाता समेत दक्षिण-पश्चिम बंगाल के बाकी जिलों में तूफान की ऐसी कोई चेतावनी नहीं है.

इस बीच, Odisha और पश्चिम बंगाल के तटों के पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी में 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं. मछुआरों से कहा गया है कि वे Monday तक इस इलाके में समुद्र में न जाएं.

दूसरी ओर, उत्तरी बंगाल में आंधी-तूफान का दौर जारी रहेगा. Monday से Wednesday तक जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. Monday और Tuesday को कलिम्पोंग जिले में भारी बारिश की संभावना है. कूचबिहार जिले के लिए यह चेतावनी सिर्फ Monday के लिए जारी की गई है. दार्जिलिंग जिले में Tuesday को ज्यादा बारिश होने की संभावना है. उत्तर के बाकी तीन जिले, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में Tuesday तक छिटपुट बारिश होगी.

Sunday सुबह कोलकाता में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा था. Saturday को शहर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा था.

ओपी/पीएम

Leave a Comment