Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन,राष्ट्रीय

बर्थडे स्पेशल : महज 14 वर्ष की आयु में इंडस्ट्री में रखा कदम, डेब्यू फिल्म से रातोंरात बनीं स्टार

बर्थडे स्पेशल : महज 14 वर्ष की आयु में इंडस्ट्री में रखा कदम, डेब्यू फिल्म से रातोंरात बनीं स्टार

Mumbai , 24 अगस्त . डेब्यू फिल्म से इंडस्ट्री में पहचान बनाना आसान नहीं होता, लेकिन विजयता पंडित उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने 1980 के दशक में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया. वह उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से Bollywood में इतनी मजबूत पहचान बनाई कि उनका नाम शीर्ष और सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिना जाने लगा.

विजयता पंडित एक Actress होने के साथ-साथ प्लेबैक सिंगर रहीं. उनका जन्म 25 अगस्त 1967 को Mumbai के एक ऐसे प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था, जहां उनके पिता प्रताप नारायण पंडित एक शास्त्रीय गायक थे और उनके चाचा प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज थे.

उनकी बड़ी बहन सुलक्षणा पंडित भी इंडस्ट्री की जानी-मानी Actress और गायिका थीं. वहीं, उनके भाई जतिन पंडित और ललित पंडित Bollywood के प्रसिद्ध संगीतकार हैं.

कलाकारों से संपूर्ण परिवार की बेटी विजयता पंडित ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत महज 14 वर्ष की आयु में राजेंद्र कुमार द्वारा निर्मित और कुमार गौरव अभिनीत फिल्म ‘लव स्टोरी’ से वर्ष 1981 में की. पहली ही फिल्म में शानदार अभिनय के जरिए Actress रातोंरात स्टार बन गईं. ‘लव स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही और उन्हें अपनी अदाकारी के लिए काफी सराहना मिली.

‘लव स्टोरी’ की शानदार सफलता के बाद Actress ने अन्य कई सफल फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘मोहब्बत’, ‘कार थिप’, ‘जीते हैं शान से’, ‘दीवाना तेरे नाम का’, ‘जलजला’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘साजिश’, ‘आग के शोले’, ‘कसम धंधे की’ जैसे नाम शामिल हैं.

विजयता पंडित एक लाजवाब Actress होने के साथ-साथ शानदार प्लेबैक सिंगर रहीं. उन्होंने कई फिल्मों और एल्बमों में गाने गाए. Actress के व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो उन्होंने दो शादियां कीं. पहली शादी उन्होंने फिल्म निर्देशक समीर मलकान से की थी, जो कि लंबे समय तक नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया.

इसके बाद विजयता ने वर्ष 1990 में प्रसिद्ध संगीतकार आदेश श्रीवास्तव से शादी की. दोनों के दो बेटे हैं. हालांकि, वर्ष 2015 में कैंसर के कारण आदेश का निधन हो गया, जिसके बाद उन्हें कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा. Actress अब एक्टिंग और लाइमलाइट से दूर Mumbai में अपने परिवार और बेटों के साथ सामान्य जीवन बिता रही हैं.

–

डीके/एबीएम

Share