Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

राजीव गांधी की हत्या पर राहुल के दावों को भाजपा ने बताया हल्की राजनीति, 35 साल बाद मुद्दा उठाने पर साधा निशाना

राजीव गांधी की हत्या पर राहुल के दावों को भाजपा ने बताया हल्की राजनीति, 35 साल बाद मुद्दा उठाने पर साधा निशाना

Patna, 25 नवंबर . राजीव गांधी की हत्या को लेकर राहुल गांधी के दावों पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा पलटवार किया है. भाजपा नेताओं ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जैसे गंभीर पद पर रहते हुए इस तरह के संवेदनशील मुद्दे पर बिना प्रमाण के बयानबाजी नहीं होनी चाहिए.

राजीव गांधी की हत्या को लेकर Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दावों पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राजीव गांधी की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या 1991 में हुई थी. इतनी हल्की राजनीति करेंगे वो? वो हल्की बातें करने में माहिर हैं. राहुल गांधी अक्सर हल्की बातें करते हैं लेकिन कम-से-कम अपने पिता की हत्या जैसे गंभीर मामले में 35 साल बाद ऐसी हल्की बातें नहीं करनी चाहिए.

Union Minister नित्यानंद राय ने कहा कि अकाली दल ने पंजाब के विकास में अहम भूमिका निभाई है. जब भी वह Government में रही है, उसने पंजाब के विकास में योगदान दिया. भारतीय जनता पार्टी के साथ उसका बहुत पुराना संबंध है और पंजाब में यह गठबंधन निश्चित रूप से Government बनाने की क्षमता रखता है.

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों की इच्छा है कि पंजाब नशामुक्त बने, यहां के उद्योगों की हालत में सुधार हो, कानून-व्यवस्था बेहतर हो और ऐसी Government बने जो सीमा की सुरक्षा में लगी India की सुरक्षा एजेंसियों को सहयोग करे. आज पंजाब जिस अराजक स्थिति में पहुंच गया है, उससे पंजाब के लोग त्रस्त हैं. चुनाव के बाद अकाली दल और भाजपा के गठबंधन की Government बनेगी.

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष यह बात कह रहे हैं, तो उसमें दम है. निशांत योग्य भी हैं, समझदार भी हैं और अपने पिता नीतीश कुमार के पदचिह्नों पर चलने का उन्होंने वचन भी दिया है. वे स्वास्थ्य विभाग को भी बहुत अच्छे से संभाल रहे हैं. यदि ऐसा योग्य व्यक्ति एनडीए गठबंधन के पुराने और मजबूत सहयोगी जदयू जैसी पार्टी का नेतृत्व संभाले, तो यह खुशी की बात है.

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग को लेकर उन्होंने कहा कि Samajwadi Party और कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में कोई विशेष अस्तित्व नहीं बचा है. कांग्रेस तो पूरे देश में कमजोर हो गई है जबकि सपा उत्तर प्रदेश की पार्टी है. वहां के लोगों ने सपा का शासन भी देखा है, जहां अपराधियों का राज रहता था. तुष्टिकरण की राजनीति के कारण उत्तर प्रदेश को बहुत नुकसान हुआ है.

उन्होंने कहा कि विकास से लेकर विरासत तक की बात Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की Government ने की है. इसलिए लोग पुनः उत्तर प्रदेश में भाजपा की Government बनाने के लिए कमर कसेंगे.

अमित शाह के नशामुक्ति वाले बयान पर नित्यानंद राय ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नशामुक्त India का अभियान चल रहा है. मोदी Government का संकल्प है कि India को नशामुक्त बनाया जाए क्योंकि India के युवाओं को नशे का आदी बनाना एक बहुत बड़ी साजिश है.

उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में जो वैचारिक लड़ाई और प्रगति की प्रतिस्पर्धा चल रही है, उसमें India के युवा ही देश को विजयी बना सकते हैं. उस युवा शक्ति को भटकाने के लिए चाहे साहित्य के माध्यम से हो या नशे की लत लगाकर, अनेक प्रकार की साजिशें की जा रही हैं लेकिन मोदी Government ऐसी किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी.

उन्होंने कहा कि नशे का प्रचलन India में किसी-न-किसी रूप में पांव पसारने की कोशिश कर रहा है लेकिन मोदी Government का संकल्प और प्रण है कि India नशामुक्त बनेगा. पीएम मोदी जो सपना देखते हैं और जो संकल्प लेते हैं, उन्हें हर स्तर पर पूरा करने का प्रयास करते हैं और उसमें सफल भी होते हैं.

उन्होंने कहा कि चाहे जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का समाप्त होता प्रभाव हो, चाहे पूर्वोत्तर राज्यों में उग्रवाद को नियंत्रित करना हो या India में नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में बढ़ना हो, हर क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता मिली है. आज शांति का वातावरण है. India को विश्व की आर्थिक सीढ़ी पर ऊपर ले जाने में भी सफलता मिली है. इस देश में 50 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं. आज हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहे हैं.

रोहन गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी की आदत बन गई है कि किसी भी मुद्दे को भावनात्मक बनाकर प्रस्तुत करें. संसद में वे कहते हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता और खुद ही माइक बंद कर देते हैं. मुझे लगता है कि वे नेता प्रतिपक्ष जैसे गंभीर पद पर हैं, इसलिए उनकी बातों में गंभीरता होनी चाहिए.

–

केके/पीएम

Share