राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं

Mumbai , 10 अक्टूबर . साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली Saturday को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास अवसर पर साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स ने न सिर्फ जन्मदिन की बधाई बल्कि, उनके लंबे स्वास्थ्य की कामना भी की.

Actor महेश बाबू ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर निर्देशक की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह हंसते हुए नजर आ रहे हैं. महेश बाबू ने निर्देशक के साथ काम करने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा, “आपको अब तक का सबसे यादगार जन्मदिन मुबारक हो एसएस राजामौली सर. हम साथ में जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं वह जल्दी आए, क्योंकि अब मैं इसका और इंतजार नहीं कर सकता हूं.”

Actor जूनियर एनटीआर ने फिल्ममेकर एसएस राजामौली को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वह अपनी फिल्मों से लगातार एक नया मुकाम हासिल करते हैं और फिर खुद ही उसे पार कर जाते हैं.

एक्टर ने राजामौली के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की, जिसमें पर्दे के पीछे की उनकी दोस्ती की झलक देखने को मिली. तस्वीर में जूनियर एनटीआर पीछे से राजामौली को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों इस पल में काफी खुश दिख रहे हैं.

राजामौली ने काले रंग के कपड़े पहने हुए हैं और मुस्कुरा रहे हैं, जबकि जूनियर एनटीआर उनके कंधे पर झुके हुए प्यार से उन्हें पकड़े हुए हैं. जूनियर एनटीआर ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो उस शख्स को, जो लगातार ऊंचाइयां बढ़ाता है और फिर खुद ही उसे पार कर जाता है. लव यू जक्कन्ना एसएस राजामौली.”

Actor रामचरण ने भी social media प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए निर्देशक को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने एक्स पर नोट शेयर कर फिल्म वारणसी को लेकर उत्सुकता जाहिर की. उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे एसएस राजामौली गारू. आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और कई और सालों तक भारतीय सिनेमा का नाम रोशन करने की कामना करता हूं. वाराणसी के साथ आप जो शानदार फिल्म बना रहे हैं, उसे देखने का बेसब्री से इंतजार है.”

–

एनएस/वीसी

Leave a Comment