
रांची, 10 अक्टूबर . Jharkhand प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता राकेश सिन्हा ने दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच केंद्र Government के रवैये पर सवाल उठाए. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और Government की प्रतिक्रिया को लेकर तीखी टिप्पणी की. साथ ही उन्होंने बंगाल और असम के हालिया उपचुनाव परिणामों को लेकर भी चुनाव आयोग और प्रशासन की भूमिका पर निशाना साधा.
कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कहा, “बंगाल और असम के चुनाव में तो चुनाव आयोग ने पहले ही जीत तय कर दी थी. बंगाल में कैसे अहम मौके पर टीएमसी का सिंबल फ्रीज कर दिया गया और कांग्रेस के प्रत्याशी को उस केस में जेल में डाल दिया गया, जिस केस में बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी लिप्त थे. वो नंदीग्राम आंदोलन का केस था. एक केस में दो निर्णय-एक निर्णय कि कांग्रेस के प्रत्याशी को जेल में डालो और दूसरा सुवेंदु अधिकारी को Chief Minister बनाओ.”
उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग ने यह निर्णय किया तो यह तय था कि चुनाव आयोग जिताएगा भी. बंगाल का पूरा प्रशासन लगा हुआ था. असम और बंगाल के चुनावों में धन, बल, चुनाव आयोग, तमाम चीजों का उपयोग किया गया.
कांग्रेस नेता ने कहा कि जब सारी संवैधानिक संस्थाएं लग जाएं और Police लग जाएं तो जीत तो हो ही जाती है. ये उपचुनाव है, जीतकर खुशी मना लें. आम चुनाव में तो फिर ये दो पर आ जाएंगे, ये तय हो चुका है.
दिल्ली के सीपी प्रोटेस्ट को लेकर उन्होंने कहा कि मतलब देश की सत्ता इतनी कमजोर, इतनी डरी हुई है आज तक हमने नहीं देखी. देश की सत्ता अपने ही देश के युवाओं से डर जाए. अपने देश के छात्रों से डर जाए. कैसी सत्ता है भाई, जो अपने देश के युवाओं से डर रही है, जो अपने देश के किसानों से डरती है? आखिर ये डरने वाली Government है.
कांग्रेस नेता ने कहा कि ये आजाद India में पहली Government ऐसी है जो बिल्कुल सहमी हुई है. डरी हुई है, क्योंकि इनकी चोरी पकड़ी गई. जब चोरी पकड़ी जाए और चोरों का पैमाना बड़ा हो तो चोर अंदर से तो डरे रहते हैं, लेकिन बाहर से वो डराने का प्रयास करते हैं. यही काम अभी केंद्र Government कर रही है.
राकेश कुमार ने कहा कि Government इतनी घबरा गई है. हम यह कह सकते हैं कि क्या India में Government को क्या लग रहा है, जिस प्रकार जम्मू-कश्मीर से पैरामिलिट्री को बुला लिया गया, डिटेन कर लिया जा रहा है, मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया जा रहा है. मतलब लग रहा है कि कोई बहुत बड़ा आतंकी हमला हो रहा है. आतंकी हमले तो रोक नहीं पा रहे हैं देश के Prime Minister, लेकिन अपने देश के युवाओं से, अपने देश के छात्रों से, और अपने देश के किसानों से यह Government कितनी डर गई है, और यही मकसद है कि Government डर जाए.
उन्होंने कहा कि चूंकि Government डरी हुई है, तो अब यह तय हो गया है कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होगा, जैसे धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ था.
–
केके/वीसी