राजस्थान: पंचायत चुनाव को लेकर सियासी घमासान, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

jaipur, 30 सितंबर . Rajasthan में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. मंत्री जोगाराम पटेल, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने पंचायत चुनावों की तैयारियों के साथ-साथ इंडिया ब्लॉक की बैठक, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, एसआईआर और ईवीएम को लेकर भी अपनी-अपनी बात रखी.

मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव के समय सक्रिय होने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि उसके कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहते हैं. भाजपा चुनाव से पहले जारी किए गए संकल्प पत्र के पालन की दिशा में काम करती है.

पटेल ने Chief Minister भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के विकास और Prime Minister मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प का जिक्र किया. उन्होंने निकाय चुनावों में भाजपा की सफलता को जनता का समर्थन बताते हुए कहा कि यही मिशन अब पंचायत चुनावों में भी आगे बढ़ाया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनाव में भी भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पटेल ने कहा कि पार्टी के पास कोई विजन और संकल्प नहीं है तथा आपसी खींचतान चल रही है. उन्होंने अशोक गहलोत की ओर से जोधपुर में भाजपा के रोड शो को लेकर की गई टिप्पणी का भी जिक्र किया और कहा कि चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस ने अपने ही संगठन को सवालों के घेरे में खड़ा किया.

इंडिया ब्लॉक के भविष्य पर सवाल उठाते हुए जोगाराम पटेल ने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों में जनता का भाजपा पर भरोसा बढ़ रहा है. उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं को लेकर दावा किया कि राहुल गांधी को आगे रखने को लेकर विपक्षी दलों में मतभेद बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब विपक्ष चुनाव में हारता है तो ईवीएम या एसआईआर जैसे मुद्दे उठाए जाते हैं. पटेल ने इसे विपक्ष की राजनीति का हिस्सा बताया.

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने आगामी पंचायत चुनाव और इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा जनता के बीच रहता है. उन्होंने कांग्रेस के रोड शो संबंधी बयानों पर कहा कि अगर कांग्रेस अब भाजपा की कार्यशैली का अनुसरण कर रही है तो इससे उसकी स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. बैरवा ने कहा कि हालिया निकाय चुनावों में भाजपा को बहुमत मिला है और पार्टी का संगठन लगातार जनता के बीच सक्रिय है.

विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने भाजपा के दावों पर पलटवार करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को करारी हार मिली है. उन्होंने दावा किया कि पिछले नगर निकाय, विधानसभा और Lok Sabha चुनावों की तुलना में भाजपा का वोट प्रतिशत करीब 14-15 प्रतिशत तक कम हुआ है, जबकि कांग्रेस के वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है. दोनों दलों के वोट शेयर में अंतर एक प्रतिशत से भी कम रहा.

पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर जूली ने कहा कि कांग्रेस की तैयारी पहले से पूरी है. उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर से वह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा नागौर में पंचायती राज कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए अभियान की शुरुआत करेंगे. देश में पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत Rajasthan के नागौर से हुई थी और अब पार्टी वहीं से पंचायत चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाएगी.

इंडिया गठबंधन को लेकर भाजपा के आरोपों पर टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा को गठबंधन की चिंता करने के बजाय अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन मजबूत है.

वहीं, एसआईआर को लेकर जूली ने राहुल गांधी के आरोपों का हवाला देते हुए कहा कि ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को कांग्रेस ने सबूतों के साथ जनता के सामने रखा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर मतदाताओं के नाम हटाए गए और इससे लोगों के मतदान के अधिकार पर असर पड़ा. कांग्रेस एसआईआर और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और आगामी पंचायत चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करने पर भी ध्यान देगी.

–

पीएसके

Leave a Comment