मुख्यमंत्री विजय ने एआईएडीएमके पर डीएमके के साथ गठबंधन का आरोप लगाया

चेन्नई, 30 सितंबर . Chief Minister और तमिलगा वेट्ट्री कजगम (टीवीके) के अध्यक्ष विजय ने Wednesday को एआईएडीएमके पर डीएमके की ‘शाखा’ बनने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां एक ही तरह से काम कर रही हैं और उनके Political हित एक जैसे हैं.

6 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले धरपुरम में टीवीके उम्मीदवार सत्यबामा के लिए प्रचार करते हुए विजय ने कहा कि वे मतदाताओं से Chief Minister के रूप में नहीं, बल्कि एक बेटे और परिवार के सदस्य के रूप में मिलने आए हैं.

उन्होंने कहा कि उनकी Government भ्रष्टाचार को खत्म करने और अपने चुनावी वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.

राजनीति के प्रति राजशाही दृष्टिकोण को खारिज करते हुए विजय ने आरोप लगाया कि कुछ नेता अभी भी ऐसा व्यवहार कर रहे हैं मानो वे सत्ता में बने हुए हों.

विजय ने दावा किया कि एआईएडीएमके अब अप्रत्यक्ष रूप से डीएमके के साथ गठबंधन कर चुकी है.

उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पूर्व मुख्यमंत्रियों एमजी रामचंद्रन और जे. जयललिता की विरासत को नुकसान पहुंचा है.

एआईएडीएमके छोड़ने के सत्यबामा के फैसले का बचाव करते हुए विजय ने कहा कि उन्होंने टीवीके में शामिल होने से पहले धरपुरम विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था और उनका कहना था कि उनका पार्टी बदलना किसी भी तरह की Political सौदेबाजी से जुड़ा नहीं था.

सत्यबामा अपने भाषण के दौरान भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि उनके इस्तीफे और पार्टी बदलने को लेकर ऑनलाइन हमलों के कारण उन्हें दो महीने तक अपना फोन बंद करना पड़ा. विजय उन्हें सांत्वना देते नजर आए.

Governmentिया आयोग के संदर्भों पर एआईएडीएमके की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाते हुए विजय ने आरोप लगाया कि पार्टी डीएमके का समर्थन कर रही है और जोर देकर कहा कि केवल टीवीके ही इसका विरोध कर रही है.

उन्होंने डीएमके नेता एमके स्टालिन की Political बयानबाजी की भी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इससे गाली-गलौज और नफरत को बढ़ावा मिलता है.

उन्होंने कहा कि टीवीके पर हमले करने से पार्टी और मजबूत होगी और उसका समर्थन बढ़ेगा.

–

एमएस/

Leave a Comment