
न्यूयॉर्क, 1 अक्टूबर . संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने तेल अवीव जा रही फ्लाईDubai की उड़ान में हुई घटना पर “गहरी चिंता” जताई है. उन्होंने कहा कि विमान में हुई घटना के बाद बड़ी त्रासदी टलने से वह राहत महसूस कर रहे हैं.
फ्लाईDubai की इस उड़ान में पायलट पर उसके प्रथम अधिकारी ने हमला किया था. आशंका जताई जा रही है कि हमलावर विमान को क्रैश कराने की कोशिश कर रहा था. घटना के बावजूद विमान सुरक्षित रहा और यात्रियों की जान बच गई.
गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने उनका संक्षिप्त बयान जारी किया. जिसमें कहा, “संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ऐसे किसी भी कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं, जिससे नागरिकों की जान और नागरिक उड्डयन की सुरक्षा खतरे में पड़ती है.”
उन्होंने कहा कि गुटेरेस सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और घटना की जांच कर रहे संबंधित अधिकारियों के प्रयासों के लिए आभारी हैं. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने घटना को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए विमानन सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्व को रेखांकित किया.
30 सितंबर को Dubai से तेलअवीव जा रहे फ्लाईDubai के विमान को कथित तौर पर क्रैश कराने की कोशिश की. इस दौरान भारतीय मूल के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने बहादुरी दिखाई. जान जोखिम में डालकर उन्होंने विमान सवारों को अनहोनी से अवगत कराया और फिर अंतत कुछ जाबांज यात्रियों की मदद से हादसे को टाला जा सका. इस दौरान स्मित बुरी तरह से घायल हो गए थे जिनका इलाज जारी है.
स्मित और विमान यात्रियों के साहस को पूरी दुनिया सलाम कर रही है. इजरायल पायलट को ‘हीरो’ और ‘रियल सुपरहीरो’ बता रहा है, तो India भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है. India के Prime Minister Narendra Modi ने स्मित की बहादुरी को सराहा. उन्हें हीरो करार देते हुए कहा कि उनके साहस का ही नतीजा है कि सौ से ज्यादा लोगों की जान बची और हादसा होते-होते बचा.
–
केआर/