
jaipur, 14 सितंबर . Rajasthan नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत के बाद Chief Minister भजनलाल शर्मा Monday को भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं, Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व और पिछले ढाई साल के विकास कार्यों को दिया.
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, “ये जीत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत, Government के ढाई साल और विकास कार्यों को जमीन पर उतारते हुए किए गए कार्यों को लेकर हुई है. Prime Minister Narendra Modi इस चुनाव में भी हमारा चेहरा थे. सभी कार्यकर्ताओं और सभी नेताओं ने एकजुटता के साथ जमीन पर उतरकर काम किया और Government की कार्य योजना को लोगों तक पहुंचाने का काम किया.”
उन्होंने कहा, “भाजपा ने जो वादा किया था, उसे निभाया है. हम अपने वादों को लेकर निश्चित रूप से काम कर रहे हैं और भरोसा दिलाते हैं कि जनता से किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे. एक देश एक चुनाव के तहत हमने Rajasthan में यह संकल्प लिया था कि हम एक साथ चुनाव करेंगे और हम एक साथ चुनाव करा ही रहे हैं. कांग्रेस ने हमेशा लोगों से झूठे वादे किए, लेकिन उन वादों को सही दिशा में पूरा करने का काम हमने किया.”
भजनलाल शर्मा ने कहा, “आज मैं राज्य के नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और शानदार जीत के लिए Rajasthan की जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं. मैं उन सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इस जीत को हासिल करने के लिए अपना समय और मेहनत लगाई. मैं यह जीत उन्हें और Rajasthan की जनता को समर्पित करता हूं और उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देता हूं.”
उन्होंने कहा कि Rajasthan की जनता ने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में पिछले ढाई वर्षों में राज्य में हुए ऐतिहासिक कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है. उन्होंने पीएम के ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित Rajasthan ’ के विजन को अपनाया है. सीएम ने युवाओं का जिक्र करते हुए कहा, “Rajasthan के युवाओं ने एक बार फिर Prime Minister Narendra Modi पर भरोसा जताया है. देशभर के युवा उनके विजन को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं और मजबूती से उनके साथ खड़े हैं.”
Chief Minister ने दावा किया कि पिछले ढाई वर्षों में उनकी Government ने जनता से किए गए 78 प्रतिशत वादे पूरे किए हैं. उन्होंने कहा, “लोगों को स्थानीय निकायों के लिए हमारे द्वारा पेश किए गए ‘शहरी विकास घोषणापत्र’ पर भी भरोसा है, जो जन कल्याण, विकास और गरीबों के उत्थान पर केंद्रित है. हम युवाओं, महिलाओं, आम जनता और वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस घोषणापत्र में किए गए वादों को निश्चित रूप से पूरा करेंगे. हमें विश्वास है कि हम आगामी पंचायत चुनावों में और भी बड़ी जीत हासिल करेंगे.”
अपने ‘एक राज्य, एक चुनाव’ के वादे पर सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान स्थानीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव लगातार दो वर्षों तक होते रहे थे. जनता ने ‘एक राज्य, एक चुनाव’ की अवधारणा को स्वीकार किया है. वे समझते हैं कि केवल एक बार चुनाव कराने से विकास का रास्ता खुलता है और चुनावों के लगातार चक्र में जनता के पैसे की बर्बादी रुकती है. लोगों ने इस दृष्टिकोण का समर्थन किया है.”
Rajasthan में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए. पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को 162 निकायों में हुआ था, जिसमें 4 नगर निगम अलवर, भरतपुर, बीकानेर और भीलवाड़ा, 27 नगर परिषद और 131 नगरपालिकाएं शामिल थीं. इस चरण में पार्षद के 5,393 पदों के लिए 20 हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में थे और 76.41 प्रतिशत मतदान हुआ था.
दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को हुआ, जिसमें 6 नगर निगम jaipur, अजमेर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और पाली, 24 नगर परिषद तथा 117 नगरपालिकाओं सहित कुल 147 निकायों में वोटिंग हुई. इसमें 4,774 वार्डों के लिए 18,266 उम्मीदवार मैदान में थे और 71.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. दोनों चरणों में कुल मतदान 74.05 प्रतिशत रहा.
–
एससीएच/वीसी