Skip to content
Sunday, 8 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

राजस्थान: झालावाड़ में सेक्स ट्रैफिकिंग रैकेट से छह नाबालिग लड़कियों को बचाया गया, पांच गिरफ्तार

Rajasthan : झालावाड़ में सेक्स ट्रैफिकिंग रैकेट से छह नाबालिग लड़कियों को बचाया गया, पांच गिरफ्तार

झालावाड़, 6 नवंबर . नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और तस्करी के एक चौंकाने वाले मामले में Rajasthan Police ने झालावाड़ जिले के भवानीमंडी इलाके में एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. Police ने छह नाबालिग लड़कियों को बचाया है और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें वे लोग भी शामिल हैं जो पीड़ितों के रिश्तेदार या करीबी हैं.

Police जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि बचाई गई लड़कियों में से पांच का बार-बार यौन शोषण किया गया था, जबकि दो लड़कियां यौन संचारित रोगों (एसटीडी) से भी पीड़ित पाई गईं.

झालावाड़ के Police अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया ने बताया कि 7 अक्टूबर को मिली एक गुप्त शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई. इन आरोपों की जांच के लिए अतिरिक्त Police अधीक्षक आयुष श्रोत्रिय की देखरेख में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था.

Police ने एक गुप्त अभियान चलाया और जासूसी कैमरों का इस्तेमाल करके डिजिटल सबूत जुटाए. सबूतों की पुष्टि होने के बाद 3 नवंबर को 100 से अधिक Policeकर्मियों की एक टीम ने चिन्हित स्थानों पर एक साथ छापेमारी की और छह नाबालिग लड़कियों को बचाया.

Police के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चला है कि इन लड़कियों को ग्राहकों के सामने पेश किया जाता था और अवैध गतिविधियों को अंजाम देने के बदले पैसे लिए जाते थे.

अभियान के दौरान रिकॉर्ड किए गए वीडियो फुटेज से बिचौलियों और परिवार के सदस्यों की कथित संलिप्तता के बारे में अहम सबूत मिले हैं.

मेडिकल जांच में पांच लड़कियों के बार-बार यौन शोषण की पुष्टि हुई है. उनमें से दो लड़कियों में यौन संचारित रोग (एसटीडी) भी पाए गए, जिनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है.

Police ने पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए तीन दिन की Police हिरासत में भेज दिया गया.

Police ने ‘इम्मोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट (अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम) और ‘प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस’ (पॉक्सो) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

इस पूरे नेटवर्क की जांच करने और इसमें शामिल अन्य लोगों, जिनमें दलाल और ग्राहक भी शामिल हैं, की पहचान करने के लिए अतिरिक्त Police अधीक्षक भागचंद मीणा के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है.

बाल कल्याण समिति के आदेश पर, बचाई गई सभी छह लड़कियों को सुरक्षित आश्रय के लिए एक बाल गृह (चिल्ड्रन होम) में भेज दिया गया है. मामले की आगे की जांच जारी है.

–

एससीएच/वीसी

Share