
New Delhi, 9 सितंबर . रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Wednesday को श्रीलंका के President अनुरा कुमारा दिसानायके से कोलंबो में मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने India और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय संबंधों, रक्षा सहयोग तथा क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और समृद्धि से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की.
मुलाकात के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि President अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ उनकी बातचीत बेहद उपयोगी और सार्थक रही. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi की ओर से श्रीलंका के President को शुभकामनाएं दीं और उनकी Government के दो वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने पर उन्हें बधाई दी.
रक्षा मंत्री ने कहा कि India और श्रीलंका सभ्यतागत रूप से जुड़े हुए देश, करीबी पड़ोसी और महत्वपूर्ण समुद्री साझेदार हैं. दोनों देशों ने एक बार फिर इस बात की पुष्टि की कि वे अपने-अपने देशों के विकास और दोनों देशों की जनता के कल्याण के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.
उन्होंने कहा कि India और श्रीलंका क्षेत्र में सुरक्षा, शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए भी मिलकर योगदान देते रहेंगे. दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को भी विशेष महत्व दिया गया, क्योंकि हिंद महासागर क्षेत्र में India और श्रीलंका की भौगोलिक स्थिति उन्हें समुद्री सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण साझेदार बनाती है.
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 9 सितंबर को कोलंबो में हुई इस बैठक में दोनों नेताओं ने India और श्रीलंका के संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई. दोनों पक्षों ने माना कि दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों के साथ-साथ वर्तमान समय में रक्षा और समुद्री क्षेत्र में सहयोग भी बेहद महत्वपूर्ण है.
गौरतलब है कि India हिंद महासागर क्षेत्र में अपने पड़ोसी देशों के साथ रक्षा और समुद्री सुरक्षा सहयोग को लगातार मजबूत कर रहा है. ऐसे समय में राजनाथ सिंह की यह श्रीलंका यात्रा काफी महत्वपूर्ण है. श्रीलंका India की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति और हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग की दृष्टि से महत्वपूर्ण साझेदार भी है. बैठक में दोनों नेताओं का जोर इस बात पर रहा कि India और श्रीलंका के बीच सहयोग केवल रक्षा क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों देशों के व्यापक विकास, जनता के कल्याण और पूरे क्षेत्र में स्थिरता एवं समृद्धि से भी जुड़ा हुआ है.
राजनाथ सिंह ने President दिसानायके को Prime Minister Narendra Modi की ओर से शुभकामनाएं देते हुए India की ओर से श्रीलंका के साथ मजबूत और दीर्घकालिक साझेदारी जारी रखने का संदेश दिया. वहीं, दोनों नेताओं ने भविष्य में भी आपसी सहयोग को और व्यापक तथा मजबूत बनाने पर सहमति जताई.
–
जीसीबी/एसके