
राजकोट, 8 अक्टूबर . Gujarat के पूर्व Chief Minister विजयभाई रूपाणी के जन्मदिन पर Thursday को श्री पूजित रूपानी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से बालसंगम कार्यक्रम आयोजित किया गया. फनवर्ल्ड में हुए इस कार्यक्रम में स्लम क्षेत्रों के करीब 600 बच्चों ने निःशुल्क राइड्स का आनंद लिया. कार्यक्रम में Gujarat के उपChief Minister हर्ष संघवी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और Gujaratी फिल्म Actress रिवा राच्छ भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं.
पूर्व सीएम विजयभाई रूपाणी के बेटे ऋषभ विजयभाई रूपाणी ने से बात करते हुए कहा, “आज 8 अक्टूबर है और मेरे पिता, जिनके नाम पर यह ट्रस्ट है, उनका जन्मदिन है. दुर्भाग्य से आज वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके जन्मदिन को हम राजकोट के उन सभी बच्चों के साथ मनाना चाहते हैं, जिन्हें ट्रस्ट ने सहारा दिया है.”
ऋषभ ने बताया कि इस कार्यक्रम में सड़क पर रहने वाले और कूड़ा बीनने वाले सहित ट्रस्ट से जुड़े सभी बच्चे शामिल हुए. उन्होंने कहा, “ये सभी बच्चे विजयभाई और उनकी पत्नी अंजलि बहन के ही बेटे-बेटियां हैं. इन सबको आज हम राजकोट के फनवर्ल्ड में लाए हैं. मैं फनवर्ल्ड मैनेजमेंट का आभार व्यक्त करता हूं, जिनके सहयोग और कोऑर्डिनेशन से यह कार्यक्रम संभव हो पाया है. उनका सहयोग हमेशा से हमारे साथ रहा है.”
उन्होंने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “यहां मौजूद सभी बच्चों के लिए राइड्स की व्यवस्था की गई है. बच्चे जितनी बार चाहें, उतनी बार राइड्स में बैठ सकते हैं. इसके साथ ही वे हमारे साथ भोजन भी करेंगे. विजयभाई का जन्मदिन राजकोट के बेटे-बेटियों के चेहरे पर हंसी लाकर मनाना ही हमारा लक्ष्य है और हमेशा रहेगा.”
इस अवसर पर Gujarat के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे. ऋषभ रूपाणी ने बताया कि कार्यक्रम में मार्गदर्शक और पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर.सी. फलदू, Lok Sabha सांसद परषोत्तम रूपाला, राजकोट के मेयर और Gujarat के संगठन महामंत्री भी मौजूद रहे. उपChief Minister हर्ष संघवी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर बच्चों को शुभकामनाएं दीं और ट्रस्ट के इस मानवीय प्रयास की सराहना की.
कार्यक्रम में पहुंची Gujaratी फिल्मों की Actress रीवा राछ ने ट्रस्ट के इस प्रयास की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “जब विजय रूपाणी थे, तब मैं Actor हितेन कुमार के साथ अपनी फिल्म के लिए आशीर्वाद लेने राजकोट आई थी. उन्होंने बहुत खुले दिल से हमें आशीर्वाद दिया था. इसलिए जब मुझे पता चला कि उनके ट्रस्ट द्वारा ऐसी गतिविधियां हो रही हैं, तो मुझे लगा कि मुझे आना चाहिए. बच्चों से बात करके बहुत अच्छा लगा. यह वाकई में बहुत बढ़िया पहल है, क्योंकि बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं. अगर वंचित बच्चों को अच्छा प्लेटफॉर्म और सही तालीम दी जाए, तो वे भी जीवन में बहुत आगे जा सकते हैं. वे ही हमारे भविष्य निर्माता हैं.”
–
पीआईएम/पीएम