राघव चड्ढा की तस्वीरों पर परिणीति चोपड़ा ने लुटाया प्यार, कमेंट से खींचा फैंस का ध्यान

Mumbai , 13 सितंबर . Actress परिणीति चोपड़ा और पति राघव चड्ढा social media पर अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते नजर आते हैं. दोनों की शादी को करीब तीन साल हो चुके हैं. उनके बीच की बॉन्डिंग हमेशा फैंस का ध्यान खींच लेती है. अब एक बार फिर परिणीति ने राघव की social media पोस्ट पर प्यार भरा कमेंट किया है.

दरअसल राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर अपने हालिया उज्बेकिस्तान दौरे की कई तस्वीरें शेयर कीं. इस दौरान उन्होंने समरकंद में एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया और ताशकंद में छात्रों से बातचीत भी की. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘उज्बेकिस्तान की मेरी हाल की विजिट की कुछ खास बातें, समरकंद में कॉन्फ्रेंस से लेकर ताशकंद में स्टूडेंट्स के साथ बातचीत और बीच-बीच में दोनों शहरों को देखने के कुछ पल, यह एक शानदार विजिट थी. ताशकंद और समरकंद दोनों का इतिहास बहुत पुराना है, हर एक की अपनी एक खासियत है. मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे रास्ते में दोनों का थोड़ा-थोड़ा अनुभव करने का मौका मिला.”

राघव की इस पोस्ट पर परिणीति चोपड़ा ने कमेंट किया और लिखा, ‘लव’

परिणीति इससे पहले भी कई मौकों पर राघव की तारीफ और उनके लिए अपना प्यार social media के जरिए जाहिर करती रही हैं. दोनों के पोस्ट और एक-दूसरे के लिए किए गए कमेंट अक्सर चर्चा में रहते हैं.

परिणीति और राघव ने सितंबर 2023 में उदयपुर में शादी की थी. शादी के बाद से दोनों अपनी निजी जिंदगी के कई खूबसूरत पल social media पर शेयर करते रहे हैं. ट्रैवल से लेकर खास मौकों तक, दोनों की तस्वीरों में उनकी बॉन्डिंग और एक-दूसरे के लिए प्यार साफ नजर आता है.

इसी बीच परिणीति अपनी आने वाली फिल्म ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ को लेकर भी चर्चा में हैं. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने शूटिंग से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जो उनके लिए बेहद खास रहा. परिणीति ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद उन्हें पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं. उस समय उनके सामने प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरा करने के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की चुनौती थी.

परिणीति ने कहा, ”मैं और राघव अक्सर इस बात को लेकर मजाक करते हैं कि अच्छा हुआ प्रेग्नेंसी इसी फिल्म के दौरान हुई, क्योंकि इस प्रोजेक्ट के मेकर्स ने मुझे काफी सपोर्ट किया. पूरी टीम ने इस दौरान मेरा भरपूर साथ दिया और ध्यान रखा, जिसकी वजह से शूटिंग का अनुभव खूबसूरत बन गया.”

पीके/वीसी

Leave a Comment